Blush Selection Tips
Blush Selection Tips

मेकअप लगेगा बेहद खूबसूरत, जानें कौन-सा ब्लश है बेस्ट

जब भी हम चेहरे पर मेकअप करते हैं, तो गालों का मेकअप सबसे अहम होता है। इसे लगाने के बाद ही मेकअप कंप्लीट होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गालों पर सही ब्लश का सलेक्शन ही आपके चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा सकता है। आपकी संपूर्ण सौंदर्य उपस्थिति को एक अच्छी तरह से चुने गए ब्लश से बढ़ाया जा सकता है, जो आपकी त्वचा को एक सुंदर और स्वस्थ निखार दे सकता है।

Blush Selection Tips: जब भी हम चेहरे पर मेकअप करते हैं, तो गालों का मेकअप सबसे अहम होता है। इसे लगाने के बाद ही मेकअप कंप्लीट होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गालों पर सही ब्लश का सलेक्शन ही आपके चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा सकता है। आपकी संपूर्ण सौंदर्य उपस्थिति को एक अच्छी तरह से चुने गए ब्लश से बढ़ाया जा सकता है, जो आपकी त्वचा को एक सुंदर और स्वस्थ निखार दे सकता है। हालांकि, आपकी त्वचा के रंग के लिए सही ब्लश शेड चुनना मुश्किल हो सकता है। यदि आप प्रोफेशनल्स की तरह अपने गालों पर ब्लश लगाना चाहती हैं तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए, तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए, तो आइए आज आपको बताएं कि ब्लशर लगाने का सही तरीका क्या है?

There are so many types of blushers
There are so many types of blushers

ब्लशर तीन तरह के होते हैं। पाउडर ब्लश, जो कि पाउडर फॉर्म में होता है और ये ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट होता है। दूसरा होता है लिक्विड ब्लश। ये ब्लश ट्यूब में आता है और थोड़ा चिपचिपा होता है। इसे ड्राई स्किन पर लगाया जा सकता है, लेकिन इसे लगाते हुए इसकी ब्लेंडिंग पर बहुत ध्यान देना चाहिए। तीसरा ब्लश, केक यो क्रीम बेस होता है। इसे कॉम्बिनेशन स्किन पर लगाना बेहतर होता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखता है।

फाउंडेशन का बेस तैयार करने के बाद ब्लश लगाना चाहिए। ब्लश के लिए एक अच्छा ब्लेंडिंग ब्रश होना चाहिए। ब्रश पर ब्लशर लें और गालों पर लगाने से पहले अपने हाथ पर डैब करें और उसके बाद इसे गालों पर लगाएं। इससे एक्सेस ब्लश हाथों पर रह जाएगा और गाल पर ब्लेंडिंग आसान होगी। ब्लशर लगाने के बाद उसे ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करना न भूलें। ब्लशर हमेशा कान से गाल की तरफ लाएं। चिकबोन से नीचे लगाते हुए इसे कान की तरफ ही ब्लेंड करें।

It is important to apply these things with blusher
It is important to apply these things with blusher

ब्लशर लगा कर आप ये न सोचें की आपका मेकअप कंप्लीट हो गया। ब्लशर के साथ चिकबोन के पास ऊपरी तरफ हाईलाइटर का प्रयोग जरूर करें। यदि ऐसा न किया जाए तो आपका चेहरा सपाट सा नजर आएगा। हाईलाइटर आपके फेस के उन हिस्सों को उभारता और शेप देता है, जिससे आपका मेकअप चेहरे पर ओवरपावर नहीं होने पाता। चिकबोन के ऊपरी हिस्से, माथे, नाक और ठुड्डी के पास हाईलाटर लगाने के बाद ही आपका मेकअप कंप्लीट होता है।मेकअप के रूल ही मेकअप को बेहतर बनाते हैं। इसलिए किसी भी मेकअप को अपने स्किन कलर, फेस के शेप और ड्रेसिंग के अनुसार चयन करना चाहिए।

Keep these things in mind
Keep these things in mind

ब्लशर का यूज बहुत ज्यादा या गहरा न करें। ब्लश केवल आपके गालों को हाइलाइट करने के लिए होते हैं। यदि इसे ज्यादा लगाया जाए तो ये मेकअप को बिगाड़ सकता है। ब्लशर को हमेशा कान से नाक की ओर लाएं। चिकबोन से नीचे की ओर गालों के पास इसे लगाना चाहिए। एक अच्छा ब्रश इसे लगाने और ब्लेंड करने के लिए होना जरूरी है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...