Gautami Kapoor Fitness
gautami kapoor fitness diet secrets

Overview:

राम कपूर की वेट लॉस की खबरों के बाद एकता ने एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन माना जा रहा था कि यह वीडियो राम कपूर को टारगेट कर रहा था। जिसके जवाब में गौतमी का वीडियो सामने आया है।

Gautami Kapoor Fitness: फैट से फिट हुए एक्टर राम कपूर का वेटलॉस जितना चर्चा में रहा है। उतना ही सुर्खियों में छा रहा है राम की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस गौतमी कपूर का एक वीडियो। हाल ही में गौतमी ने एक वीडियो शेयर कर जिम वर्कआउट के बारे में कहा। माना जा रहा है कि यह वीडियो गौतमी ने प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर एकता कपूर को करारा जवाब देते हुए पोस्ट किया है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

राम कपूर की वेट लॉस की खबरों के बाद एकता ने एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन माना जा रहा था कि यह वीडियो राम कपूर को टारगेट कर रहा था। जिसके जवाब में गौतमी का वीडियो सामने आया है। मामला कुछ भी हो लेकिन यह मानना होगा कि 50 साल की उम्र में भी गौतमी एक दम फिट हैं। वह न सिर्फ एक्सरसाइज पर ध्यान देती हैं, बल्कि एक बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं। आज जानते हैं गौतमी का फिटनेस सीक्रेट।

कम उम्र से कर रही हैं एक्सरसाइज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिट रहने के गौतमी वर्कआउट पर पूरा फोकस करती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि गौतमी 15 साल की उम्र से एक्सरसाइज कर रही हैं। जबकि उस समय जिम जाना बहुत आम नहीं था। एक्ट्रेस पिलेट्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जुम्बा और ट्रेडमिल वॉकिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। गौतमी कहती हैं कि जिम उनके लिए एक पवित्र स्थान जैसा है।

अनजाने में यहां की गलतियां

गौतमी यह भी मानती हैं कि इस फिटनेस जर्नी में उन्होंने कई गलतियां कीं। पहले वह एक्सरसाइज के साथ एरोबिक्स और रनिंग भी करती थीं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह ओवरट्रेनिंग कर रही हैं। सालों तक वह बिना किसी मार्गदर्शन के बहुत ज्यादा कार्डियो एक्सरसाइज करती रहीं। हालांकि अब वह अपने शरीर के अनुसार वर्कआउट करती हैं। अपने शरीर को अनावश्यक परेशानी में नहीं डालती हैं।

इनका रखती हैं ध्यान

एक्ट्रेस मानती हैं कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना। बल्कि अपनी उम्र, पेरिमेनोपॉज और शरीर के अनुसार एक बैलेंस वर्कआउट करने पर फोकस करना है। जिम उन्हें शारीरिक ताकत के साथ ही मानसिक शांति भी देता है। समय समय पर अपने ट्रेनर के अनुसार वह एक्सरसाइज में भी बदलाव करती हैं। क्योंकि वह हमेशा से ही पतली रही हैं तो ज्यादा कार्डियो एक्सरसाइज उन्हें और दुबला कर देती हैं। इसलिए वह सप्ताह में एक बार ही हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करती हैं।

डाइट और टाइम दोनों फिक्स

एक्सरसाइज के साथ ही गौतमी अपनी डाइट पर भी ध्यान देती हैं। वह सब कुछ खाती हैं, लेकिन अनुशासन में रहकर। वह भोजन निश्चित समय पर खाती हैं। और शाम को 6.30 बजे तक डिनर कर लेती हैं। नट्स और सीड्स उनके ब्रेकफास्ट का हिस्सा हैं। हालांकि वह डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करती हैं। ठंडा पानी पीने से बचती हैं। जहां तक संभव होता है गुनगुना पानी पीती हैं।

उम्र के अनुसार कुछ बदलाव

गौतमी के अनुसार उम्र और पेरिमेनोपॉज का असर उनके पाचन पर हुआ है। कुछ साल पहले तक जो भोजन वह आराम से खाती थीं। अब वही पचाने में परेशानी होती है। पेट फूलना और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या हो जाती है। इसलिए एक्ट्रेस ने अपनी डाइट को उसी के अनुसार बदल लिया है। वह घर का बना भोजन ही खाना पसंद करती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...