a young woman with elder woman together
5 ways to calm mother-in-law's anger

Summary: सासू माँ हैं गुस्सा तो अपनाएं ये अनोखे तरीके

अगर आपकी सासू माँ भी आपसे नाराज हैं तो टेंशन मत लीजिए और इन 5 अनोखे तरीकों से मिनटों में अपनी सासू माँ की नाराजगी दूर करिए।

5 Ways to Calm Mother-In-Law Anger: सास-बहु का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है। सासू माँ को अपनी बहु की कौन सी बात कब और कैसे बुरी लग जाए इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में जब सासू माँ गुस्सा होती हैं तो बहु को समझ ही नहीं आता है कि आखिर उनकी सासू माँ को क्या हुआ है और वे किस बात को लेकर नाराज हैं। बहु बस यही सोचती है कि सासू माँ की नाराजगी को कैसे दूर करे कि वे उसे माफ़ कर दें। अगर आपकी सासू माँ भी आपसे नाराज हैं तो टेंशन मत लीजिए और इन 5 अनोखे तरीकों से मिनटों में अपनी सासू माँ की नाराजगी दूर करिए।

woman joing her hand and giving some surprised look
Do not delay in apologizing

अगर आपकी किसी बात से सासू माँ नाराज हो गई हैं तो आप उनसे माफ़ी मांगने में बिलकुल भी देर ना करें, बल्कि जितनी जल्दी हो सके उनसे माफ़ी मांग लें। अगर आप माफ़ी मांगने में देर करेंगी तो उनकी नाराजगी और भी बढ़ती जाएगी और उन्हें मनाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। हो सके तो आप सभी परिवार के सदस्यों के सामने माफ़ी मांगे। ऐसा करने से उनका सम्मान भी बरकरार रहेगा और सब उन्हें आपको माफ़ करने का दबाव भी बनाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी।

सासू माँ की नाराजगी दूर करने के लिए आप उन्हें शॉपिंग थेरेपी भी दे सकती हैं। इसके लिए आप उन्हें अपने साथ शॉपिंग पर लेकर जाएँ और उन्हें शॉपिंग कराएँ। अगर आप उन्हें शॉपिंग पर नहीं लेकर जा पा रही हैं तो कोई बात नहीं, आप खुद से ही उनकी पसंदीदा चीजें खरीद कर ला सकती हैं और उन्हें दे सकती हैं। अपनी पसंद की चीजें देख कर आपकी सासू माँ एकदम खुश हो जाएँगी।

a man taking selfie with two women and a man
Try to make the atmosphere of the house pleasant

अगर आपकी सासू माँ आपसे नाराज हो गई हैं और उनकी नाराजगी से घर का माहौल गंभीर हो गया है तो आप घर के माहौल को थोड़ा हल्का करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें खुश करने की कोशिश करें।

जब किसी बात को लेकर आपकी सासू माँ आपसे नाराज हो जाएँ तो आप उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें प्यार से गले लगाएं और सॉरी कहें। यह बिलकुल भी ना सोचें कि इतनी छोटी सी गलती पर सॉरी बोलने की क्या जरूरत है, बल्कि सिर्फ यह सोचें कि आपको कैसे भी करके अपनी सासू माँ को मनाना है ताकि आप दोनों एकदूसरे के साथ खुशी-खुशी रह सकें।

woman smiling an eating something
Cook her favorite dish for dinner

अगर किसी नाराज व्यक्ति को मनाना है तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप उसे उसका पसंदीदा खाना खिला कर खुश करें। आप भी अपनी सासू माँ को मनाने के लिए उनकी पसंदीदा डिश बनाएं और उन्हें प्यार से खिलाएं। इसमें आप अपनी थोड़ी क्रिएटिविटी भी दिखा सकती हैं, जैसे खाना पेश करते हुए उसके ऊपर स्माइली बना सकती हैं या फिर लव यू सासू माँ लिख सकती हैं। आपका यह तरीका सासू माँ को जरूर पसंद आएगा और वे आपसे तुरंत मान जाएँगी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...