Overview: रवीना टंडन ने पपाराजी को दिए सोने के झुमके, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
एक्ट्रेस रवीना टंडन सभी के सामने अपने सोने के झुमके उतारती हैं और पपाराजी को मुस्कुराते हुए दे देती हैं। यह सबकुछ पास खड़ी उनकी बेटी राशा देख रही होती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस काम की खूब सराहना हो रही है और उन्हें फैंस को खूब प्यार भी मिल रहा है।
Raveena Tandon Viral Video: रवीना टंडन बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने काम से खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपने काम के अलावा अपनी दरियादिली के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी इन दिनों खूब लाइम लाइट लूट रही हैं। एयरपोर्ट से इन दिनों मां-बेटी की जोड़ी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपने पहनें हुए गोल्ड के झुमके एक पपाराजी को गिफ्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी इस विनम्रता को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया।
एक्ट्रेस सभी के सामने अपने सोने के झुमके उतारती हैं और पपाराजी को मुस्कुराते हुए दे देती हैं। यह सबकुछ पास खड़ी उनकी बेटी राशा देख रही होती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस काम की खूब सराहना हो रही है और उन्हें फैंस को खूब प्यार भी मिल रहा है।
स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखी एक्ट्रेस
हाल ही राशा और उनकी मॉम रवीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों बहुत ही स्टाइलिश लग रहे थे। रवीना ने इस दौरान ग्रे कलर पैलेट में साबर वी-नेक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने लॉन्गलाइन ट्रेंच-स्टाइल कोट पेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग के जूते और सोने के झुमके पहने थे, जो उन्होंने पपाराजी को गिफ्ट कर दिए। इस दौरान उनकी बेटी राशा भी उनके साथ थीं, जो काफी प्यारी लग रही थीं।
पपाराजी को दिया गिफ्ट
एयरपोर्ट पर एक पपाराजी ने रवीना से कहा कि उन्हें उनके सोने के ईयरिंग्स काफी अच्छे लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने पूछा कौन से वाले। इतना कहते हैं उन्होंने अपने एक कान का ईयरिंग खोलकर उस पपाराजी को दे दिया। इस वीडियो पर फैंस कमेंट करके उनके इस काम की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सोने का दिल का आपका।”
विनम्रता से जीता सभी का दिल

एयरपोर्ट पर रवीना ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, ये पहली बार नहीं था, जब एक्ट्रेस ने अपनी विनम्रता का सबूत दिया हो। इससे पहले भी रवीना कई बार ऐसे काम कर चुकी हैं। इससे पहले हाल ही में एक्ट्रेस एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नवविवाहित जोड़े को अपनी पसंदीदा शादी की चूड़ियां दे दी थीं। इस पर भी फैंस ने रवीना की खूब तारीफें की थीं।
लोगों ने बजाई थीं तालियां
एक्ट्रेस ने जब अपनी चूड़ियां ने जोड़े को दी, तो सभी लोगों ने इमोशनल होकर उनके लिए खूब तालियां बजाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने दुल्हन को अपने गले से लगाया। हर कोई इस नजारे को देखकर भावुक हो गया था। एक्ट्रेस की दयालुता को खूब सराहा गया। एक्ट्रेस के इस वीडियो के वायरल होने पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यही असली सोना है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लीजेंड हैं आप।”
