Personality Test : व्यक्ति के शरीर के अंग उसके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रात खोल के रख देते हैं। शरीर के अंगों का आकार व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, बोलचाल का तरीका, हावभाव सब कुछ बयां कर देता है। शरीर के कुछ अंगों के आकार से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको पैरों की उंगलियों के आधार पर दूसरों के व्यक्तित्व के बारे में पता कैसे लगाया जा सकता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से –
पैरों की उंगलियां खोलती है व्यक्तित्व का राज
जैसा कि सभी जानते हैं हर मनुष्य के शरीर के अंगों का आकार अलग होता है, ठीक उसी तरह व्यवहार भी सबका अलग-अलग होता है। हम आज पैरों के आकार के बारे में बात करेंगे। आप सभी जानते हैं हर व्यक्ति के पैरों का आकार अलग होता है किसी का पैर बड़ा होता है तो किसी का छोटा। इसी तरह पैरों की उँगलियों का आकार भी अलग होता है। किसी के पैरों की उंगली एक समान होती है तो किसी की बड़ी और छोटी। पैरों के आकार से ही व्यक्ति के जीवन के कई राज खुल जाते हैं। चलिए जानते हैं किस तरह-
अंगूठा और दूसरी उंगली
अधिकतर लोगों के पैर के अंगूठे और दूसरी उंगली का आकार एक जैसा होता है। दोनों एक ही साइज की होती है। जिन भी व्यक्ति के पैर की पहली और दूसरी उंगली एक सामान होती है उस व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षित तो होता ही है साथ ही में ये स्वभाव के भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये आसानी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। इन लोगों के पास धन की भी कोई कमी नहीं होती है। ये समाज में भी सबसे मिलझुल कर रहते हैं।
पैरों की हर उंगली एक समान
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पैर के अंगूठे से लेकर आखिरी उंगली तक की हर उंगली एक समान होती है। जिन भी लोगों की ऐसी उंगली होती है उन लोगों को जीवन में खूब संघर्ष करना पड़ता है। इतना ही नहीं ये कड़ी मेहनत कर जीवन में सफलता हासिल करते हैं। इन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। पैसों के लिए भी इन्हें कई बार हताश होना पड़ जाता है। हालांकि ये स्वभाव से बेहद अच्छे होते हैं हर किसी का दिल आसानी से जीत लेते हैं।
लंबी उंगली
कई लोगों के पैर की उंगलियां लंबी होती है। अधिकतर लोगों के पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से भी ज्यादा बड़ी होती है। बड़े बुजुर्गों की माने तो ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है कि शादी के बाद इनकी ससुराल में खूब धाक रहती है। असल में जिन लोगों के पैर की उंगलियां बड़ी होती है वो आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपनी ही चलाना पसंद करते हैं। किस्मत भी इन लोगों का खूब साथ देती है। धन के मामले में भी ये बलवान होते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये जीवन में सब कुछ हासिल कर लेते हैं।
