अपने कान के आकार से जाने आपका व्यक्तित्व
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप व्यक्ति के कानों को देखकर भी उसके पर्सनैलिटी को जान सकते हैं। व्यक्ति के कान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं।
Personality Test: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके शरीर की बनावट और उसके अंग काफी कुछ आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। हालांकि ये बात वैज्ञानिक रूप से तो कोई प्रमाण नहीं देता। लेकिन पुरानी मान्यताओं और अनुभव के आधार पर बहुत हद तक सही जानकारी प्रदान करता है।
भारतीय शास्त्रों में इतनी गहन जानकारी है कि विज्ञान भी कुछ बातों का पता नहीं लगा पाता। इन्हीं शास्त्रों में एक सामुद्रिक शास्त्र भी है, जो ज्योतिष शास्त्र का ही हिस्सा है। जिसमें व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, तिल, मस्से,चिन्ह इत्यादि को देखकर उनके पूरे व्यक्तित्व का सटीक विवरण बताता है। इस शास्त्र की रचना ऋषि “समुद्र” ने की थी। इसलिए इसे समुद्र शास्त्र भी कहते हैं।
हमारी मान्यताओं को माने तो व्यक्ति की चाल ढाल देखकर लोग उसके व्यवहार का पता लगा लेते हैं। पुराने जमाने में जब ब्याह के लिए लड़कियां देखी जाती थी, तो उनके रूप से ज्यादा उनके गुणों को परखा जाता था। अब गुण तो ऐसे नहीं पता चलता लेकिन अनुभवी लोग चेहरे की बनावट या पैर की बनावट या आँखों के आकार से ये समझ पाते की ये भाग्यशाली स्त्री है। हालांकि अब इन बातों को उतना महत्व नहीं दिया जाता।
इसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप व्यक्ति के कानों को देखकर भी उसके पर्सनैलिटी को जान सकते हैं। व्यक्ति के कान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं, तो चलिए जानते हैं किस प्रकार के कान वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?
Also read : आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
छोटे कान

छोटे कान वाले लोग अंतर्मुखी होते हैं। ये बहुत कम किसी से घुलते मिलते हैं। इन्हें लोगों से घिरा रहना पसंद नहीं होता है। ये बहुत कम बोलने वाले और स्वभाव से शर्मीले भी होते हैं। लेकिन ये बहुत ही अनुशासित और शिष्ट होते हैं।
बड़े कान

बड़े कान वाले लोग खुले विचारों वाले होते हैं। स्वभाव से ये डॉमिनेटिंग होते हैं, इसलिए कोई इन्हें रूल करें, इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये तर्क के साथ अपनी बातें रखते हैं। ये ज्ञानार्जन करने में बहुत रुचि होती है। यही वजह है कि ये एक साथ कई विषयों की जानकारी रखते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। ये कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले बुलंद रखते हैं।
अटैचेड इयर लोब

इस प्रकार के कान वाले लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। ये अंतर्मुखी होते हैं लेकिन लोगों से मिलना जुलना बातें करना भी इन्हें पसंद होता है। ये थोड़े भावुक किस्म के होते हैं साथ ही दयालु किस्म के भी।
गोल कान

गोल कान वाले लोग वफादार किस्म के होते हैं। जैसे ये खुद होते हैं, वैसे ही लोगों से अपेक्षा भी रखते हैं। लेकिन अगर इनके साथ किसी ने विश्वासघात किया तो ये भूलते भी नहीं हैं। ये अपने मन में कोई बात नहीं रखते। इनका दिल साफ होता है,जो मन में होता है वही जुबां पर भी चाहे वो अच्छा हो या बुरा।
चौकोर कान

चौकोर कान वाले प्रकृति पसंद होते हैं। इन्हें प्रकृति,जानवरों,पक्षियों से खासा लगाव होता है। ऐसे लोग जीवन में तामझाम पसंद नहीं करते। इनका जीवन सादा होता है,पर इनके मूल्य ऊंचे होते हैं। ये बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं। ऐसे कान वाले लोग आदर्शवादी होते हैं। ये खुद में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
