Overview: 130 करोड़ के बंगले में रहते हैं वीरेंद्र सहवाग, घर के हर कोने से झलकती है रइसी
Virender Sehwag House Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग खिलाड़ियों को लेकर रोजाना तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। अब क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के भी तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आरती और वीरेंद्र के बीच शादी के 20 साल बाद तलाक हो सकता है।
Virender Sehwag House: भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग खिलाड़ियों को लेकर रोजाना तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। अब क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के भी तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आरती और वीरेंद्र के बीच शादी के 20 साल बाद तलाक हो सकता है।
कपल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है। इस सब के अलावा कपल की लाइफस्टाइल की बात करें, तो दोनों ही एक शानदार बंगले में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। आइए आज आपको दिखाते हैं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का आलीशान घर…
वीरेंद्र सहवाग दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ 42 मिलियन डॉलर के करीब है। वीरेंद्र का घर दिल्ली के हौज खास इलाके में है। उनके घर का नाम ‘कृष्णा निवास’ है। क्रिकेटर के इस आलीशान घर की कीमत 130 करोड़ रुपए है।
लिविंग रूम है शानदार
उनके घर का लिविंग रूम बहुत ही खूबसूरत है। इस एरिया को उन्होंने बेज कलर के सोफे और मैचिंग पर्दों के साथ बहुत ही क्लासी टच दिया है। इस एरिया में फ्लोरिंग ऑफ वाइट मार्बल लगा है, जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही इस कमरे को उन्होंने प्लांट्स और फोटोफ्रेम से सजाया हुआ है।
पूजा घर है खूबसूरत
वीरेंद्र सहवाग ने अपने करोड़ों के बंगले में एक पूजा घर भी बनाया है, जो बहुत ही सिंपल और खूबसूरत है। इस कमरे की दीवारें और फ्लोरिंग लाइट क्रीम कलर की हैं। इस कमरे में खिड़की, मिरर और वुडन से बने दरवाजे हैं। अक्सर सहवाग पूजा करते हुए अपनी परिवार के साथ पूजा घर में फोटोज क्लिक करवाते नजर आते हैं।
वुडन वर्क
सहवाग के घर के ज्यादातर हिस्सों में वुडन वर्क देखने को मिलता है। उनके घर में अलमीरा और टेबल के अलावा दीवारों और फ्लोर पर भी कई जगह वुडन वर्क देखने को मिलता है। उनके घर में काफी मिनिमल डेकोरेशन देखने को मिलती है, जिससे उनका आलीशान बंगला काफी सिंपल और सोबर लगता है। उन्होंने बहुत कम चीजों से भी अपने घर को एलिगेंट लुक दिया हुआ है।
किचन भी है बहुत सिंपल
अक्सर सहवाग किचन में अपनी फैमिली के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाते हुए नजर आते हैं। उनके किचन की भी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं। उनके किचन में भी लाइट शेड की टाइल्स लगी हैं, जो उनके घर के इस हिस्से को भी खास बनाती हैं।
