Urination During Periods
Urination During Periods

पीरियड्स में बार-बार क्यों जाना पड़ता है टॉयलेट, जानिए क्यों कुछ महिलाओं को होती है ये परेशानी

Urination During Periods : कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

Urination During Periods : पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक है बार-बार टॉयलेट जाने की आवश्यकता। यह समस्या सामान्य है और कई महिलाओं में देखी जाती है। इसके पीछे मुख्य रूप से हार्मोनल बदलाव, शारीरिक प्रक्रियाएं और आहार से जुड़ी आदतें जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स में बार-बार क्यों आता है पेशाब?

Urination During Periods-Pregnancy
Pregnancy

मासिक धर्म के दौरान शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन गर्भाशय को संकुचित करने में मदद करता है ताकि गर्भाशय की परत बाहर निकल सके। हालांकि, इसके नुकसान के रूप में यह मूत्राशय और आंतों पर भी असर डाल सकता है, जिससे बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है।

पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीती हैं। अधिक तरल पदार्थ का सेवन मूत्राशय को बार-बार भरने का कारण बनता है, जिससे टॉयलेट जाने की आवृत्ति बढ़ जाती है।

पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं। यह भी हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। आंतों की बढ़ी हुई सक्रियता के कारण बार-बार बाथरूम जाने की आवश्यकता हो सकती है।

Digestion
Digestion

पीरियड्स के दौरान मूत्राशय अधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप हल्का दबाव भी टॉयलेट जाने की आवश्यकता का कारण बन सकता है। इसलिए एक बार इश स्थिति में अपनी जांच जरूर करा लें।

यदि बार-बार टॉयलेट जाने के साथ जलन या दर्द महसूस हो, तो यह मूत्र संक्रमण (UTI) का संकेत हो सकता है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई की कमी या संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है, जो इस समस्या को और गंभीर बना सकती है।

Urine Infection
Urine Infection
  • फाइबर युक्त भोजन करें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करे और आंतों की समस्याएं कम हों। इससे बार-बार यूरिन आने की परेशानी कम हो सकती है।
  • पीरियड्स के दौरान बार-बार यूरिन आने से डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी जरूर पिएं, लेकिन जरूरत से ज्यादा न लें।
  • पीरियड्स के दौरान अच्छे हाइजीन का पालन करें। नियमित रूप से पैड या टैम्पॉन बदलें और जननांग क्षेत्र को साफ रखें।

पीरियड्स के दौरान बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या मुख्य रूप से हार्मोनल बदलाव और शारीरिक प्रक्रियाओं के कारण होती है। हालांकि यह समस्या आमतौर पर गंभीर नहीं होती, लेकिन यदि यह बार-बार होती है या असुविधाजनक हो जाती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। संतुलित आहार, सही हाइजीन और डॉक्टर की सलाह से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...