Cracked Heel Home Remedies : सर्दी में एड़ी फटना एक आम समस्या है। एड़ी फटने के कारण पर्सनैल्टी पर असर पड़ने के साथ इसमें दर्द, सूजन और स्किन ड्राई होने की समस्या हो सकती हैं। कई बार एड़ी फटने के कारण इसमें खून आने की समस्या भी हो सकती है। अक्सर लोग एड़ी फटने की समस्या होने पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी कई बार मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में सर्दी में एड़ी फटने की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों किया जा सकता हैं। इन उपायों को करने से फटी एड़ियां से राहत मिलेगी और स्किन मुलायम बनेगी। आइए जानते हैं सर्दियों में फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में-

गुनगुने पानी में एड़ियों को भिगोएं

फटी एड़ियों से राहत पाने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों को हल्के से रगड़ें। ऐसा करने से एड़ियों की डेड स्किन भी निकल जाएगी।

नारियल तेल का उपयोग

सोने से पहले अपनी एड़ियों पर हल्का गर्म नारियल का तेल लगाएं और कुछ देर मालिश करें। इसके बाद कॉटन की सोक्स पहनें और और रातभर पैरों को ऐसे ही रहने दें। बता दें कि नारियल के तेल में बेहद कमाल के मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में ये तेल एडियों को गहराई से मॉइस्चराइज करने और ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

शहद इस्तेमाल करें

शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। ऐसे में आप फटी एड़ियों में शहद लगा सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले हल्के गर्म पानी में 2 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह चला लें। इस पानी में 20 से 30 मिनट तक पैरों को डूबोकर रखें। इसके बाद तोलिए से हल्का रगड़ते हुए पैरों को साफ कर लें। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से खुरदुरी एड़ियों को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाब जल और ग्लिसरीन की मदद से एड़ी फटने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन में 3 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को फटी एड़ियों पर लगाएं। ऐसा करने से एडियों के घाव भरने शुरू होंगे और स्किन मुलायम बनेगी।

कॉटन के मोजे पहनें

सर्दी में ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग मोजे पहनते हैं। लंबे समय तक मोजे पहनने के कारण एड़ी फटने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए ऊनी मोजे पहनने के बजाए कॉटन के मोजे पहनें। इस तरह के मोजे पहनने से एड़ी फटने की समस्या कम होगी।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...