Overview:
एक्ट्रेस अदा खान इंडियन आउटफिट्स वियर करना पसंद करती है। इनका सूट्स का कलेक्शन शानदार है। पार्टी वियर से लेकर कैजुअल तक एक से बढ़कर एक सूट्स अदा की वार्डरोब में शामिल हैं।
Adaa Khan Suit Collection: ‘नागिन’ सीरियल फेम टीवी एक्ट्रेस अदा खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। 35 साल की यह खूबसूरत एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट्स वियर करना पसंद करती है। इनका सूट्स का कलेक्शन शानदार है। पार्टी वियर से लेकर कैजुअल तक एक से बढ़कर एक सूट्स अदा की वार्डरोब में शामिल हैं। अगर आप भी सूट्स वियर करना पसंद करती हैं तो अदा खान की ये स्टाइल्स आपके काम आ सकती है।
सिंपल सूट, कट वर्क हैवी दुपट्टा
सिंपल सूट के साथ हैवी दुपट्टा पैटर्न सूट्स में इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसी के साथ कटवर्क का दौर भी लौट आया है। ऐसे में अदा खान का यह ब्लड रेड कलर का अनारकली सूट किसी भी पार्टी और फंक्शन के लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी वियर करें, जिससे आपको शानदार लुक मिलेगा।
वेलवेट सूट, प्रिंटेड दुपट्टा
वेलवेट सूट इन दिनों काफी फैशन में हैं। अगर आप भी ट्रेंड फॉलो करने वालों में से हैं तो आपकी वार्डरोब में वेलवेट सूट जरूर होना चाहिए। वैसे भी यह विंटर सीजन के लिए बेस्ट रहते हैं। इनमें आपको कई कलर और पैटर्न मिल जाएंगे। अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो अदा खान की तरह कॉन्ट्रास्ट में प्रिंटेड दुपट्टा आप कैरी कर सकती हैं।
पर्पल शरारा सूट में दिखें एलिगेंट
अगर आप किसी शादी या फंक्शन के लिए हैवी आउटफिट की तलाश में हैं तो अदा के इस शरारा सूट पर एक नजर जरूर डालें। पर्पल कलर की डार्क शॉर्ट कुर्ती के साथ एक्ट्रेस ने लाइट पर्पल कलर का गरारा और दुपट्टा वियर किया है। कुर्ती के साथ ही गरारा और दुपट्टे पर भी हैवी वर्क किया गया है, जिससे इस पूरे आउटफिट को रॉयल लुक मिल रहा है।
चुनें सही कलर कॉम्बिनेशन
आउटफिट के पैटर्न के साथ ही उसका कलर भी बहुत मायने रखता है। सही कलर कॉम्बो आपके लुक को निखार सकता है। वहीं गलत कलर इसे खराब भी कर सकता है। अगर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अदा का यह डार्क ग्रीन और रेड सूट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सिंपल डार्क ग्रीन कुर्ती के साथ अदा ने सेम कलर सिगरेट पैंट वियर की है। सूट को ग्रेस दे रहा है इसका रेड कलर का सिल्क दुपट्टा। यह आउटफिट जितना सिंपल है, उतना ही एलिगेंट भी है।
चमक जाएंगी आप
त्योहार, शादी, फंक्शन के लिए कोई कंफर्टेबल और हैवी आउटफिट तलाश रही हैं तो आप अदा खान के इस लुक को अपना सकती हैं। अदा ने ऑफ व्हाइट कलर का हैवी शरारा सूट वियर किया है। सीक्वेंस वर्क की शॉर्ट कुर्ती पर हैवी वर्क किया गया है। कुर्ती की पफ स्लीव्स पर सीक्वेंस जाल वर्क है। यही जाल पैटर्न शरारा पर भी है। साथ ही अदा ने सीक्वेंस दुपट्टा लिया है। यह पूरा आउटफिट आपको भीड़ से अलग दिखाने के लिए परफेक्ट रहेगा।
बांधनी अनारकली सूट
बांधनी प्रिंट कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है। यह हर मौसम, हर मौके और हर उम्र पर अच्छा लगता है। आप इसे फॉरएवर प्रिंट बोल सकते हैं। बांधनी सूट आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। आप भी अदा खान की तरह एक अनारकली सूट अपने कलेक्शन में शामिल करें। यह आपको ट्रेडिशनल वाइब्स देगा। आप इसे बांधनी साड़ी लेकर सिलवा भी सकती हैं।
