Overview: जन्माष्टमी पर पहनें आशा नेगी के ये ट्रेंडी सूट्स
Asha Negi Suit Design For Janmashtami: जन्माष्टमी के मौके पर एथनिक आउटफिट्स पहनने का अपना ही अलग मजा है। इस साल कान्हा का जन्मदिन 26 और 27 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। ऐसे में अपने कान्हा जी की पूजा में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको इस जन्माष्टमी के त्योहार पर सूट पहनने चाहिए।
Asha Negi Suit Design For Janmashtami: जन्माष्टमी के मौके पर एथनिक आउटफिट्स पहनने का अपना ही अलग मजा है। इस साल कान्हा का जन्मदिन 26 और 27 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। ऐसे में अपने कान्हा जी की पूजा में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको इस जन्माष्टमी के त्योहार पर सूट पहनने चाहिए।
अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि कैसा सूट इस बार आपको अपने कलेक्शन में शामिल करना है, तो आप एक्ट्रेस आशा नेगी के लेटेस्ट और ट्रेंडी सूट डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं आशा नेगी के परफेक्ट सूट डिजाइन, जिन्हें पहनकर आप जन्माष्टमी पर कहर मचा सकती हैं।
व्हाइट इंब्रायड्री अनारकली
चिकनकारी वर्क वाली ये सफेद अनारकली बहुत ही क्लासी लुक दे रही है। इसे पहनकर आप मटकी कॉम्पिटिशन में भी जा सकती हैं। सिंपल गर्ल्स के लिए सूट का ये डिजाइन परफेक्ट है। इसके साथ फ्लावर गजरा और हैवी झुमके पहनकर आप मंदिर जाने के लिए पूरी रेडी लगेंगी। इसके साथ आपको ज्यादा हैवी मेकअप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्लेन पिंक कॉटन अनारकली विद फ्लोरल दुपट्टा
सिंपल और क्लासी आउटफिट्स पसंद करने वालों को आशा के इस सूट लुक को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप बहुत ही क्यूट लगेंगी। इस सूट को जानदार लुक देने के लिए आप भी इसके साथ फ्लोरल वर्क दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं।
पीच कलर चिकनकारी सूट
आजकल इस तरह के स्टाइलिश चिकनकारी सूट काफी ट्रेंड में हैं। इस पर स्टोनवर्क भी किया गया है। इसे आप बिना दुपट्टे के भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ में ओपन हेयर और नोमेकअप लुक आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। इसे आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
व्हाइट ऑर्गेंजा सूट विद मैचिंग पैंट्स
इस व्हाइट कलर के ऑर्गेंजा को पहनकर आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी। आजकल ऑर्गेंजा सूट काफी ट्रेंड में हैं। इसे पहनकर आप सबसे खूबसूरत नजर आएंगी। आजकल इस तरह के पाकिस्तानी सूट्स लड़कियों के बीच काफी ट्रेंड में हैं।
व्हाइट बोटनेक अनारकली सूट
ट्रेडिशनल लुक के लिए आपको अपने कलेक्शन में इस तरह के अंगरखा स्टाइल व्हाइट बोटनेक अनारकली सूट को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर आप जहां भी जाएंगी, हर कोई बस आपको ही देखेगा। जन्माष्टमी के त्योहार पर इस तरह के लाइट कलर्स काफी प्यारे लगेंगे।
ट्रेडिशनल स्टाइल पीच सूट विद शरारा
ट्रेडिशनल स्टाइल का ये काफी प्यारा है। अगर आप इस जन्माष्टमी लाइटवेट सूट कैरी करना चाहती हैं, तो आपको आशा के इस क्लासी सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इसके साथ शरारा पहनकर आप बहुत ही प्यारी दिखेंगी।
येलो ट्यूनिक कुर्ती विद शरारा
पाकिस्तानी स्टाइल इस ट्यूनिक कुर्ती के साथ शरारा स्टाइल करके आशा कमाल की दिख रही हैं। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पीला रंग पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी। इस क्लासी और कूल सूट में आप बहुत ही अलग दिखने वाली हैं।
ग्रे चिकनकारी इंब्रायड्री पाकिस्तानी सूट
अगर आपको पाकिस्तानी सूट्स से प्यार है, तो आपके लिए आशा का ये सूट इस जन्माष्टमी के मौके पर जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
