Overview:
हर महिला और युवती की यही चाहत होती है कि उनका लोहड़ी लुक सबसे हटकर, शानदार, ग्लैमरस हो, जिससे वह गॉर्जियस दिख सकें। लोग उन्हें देखकर ही पंजाबी कुड़ी कहें और फुल पंजाबी वाइब्स आएं।
Lohri 2025 Outfit Ideas: लोहड़ी 2025 का त्योहार नजदीक है। उत्साह, उल्लास और खुशियों के इस त्योहार की तैयारियों में हर कोई जुटा है। लेकिन सबसे ज्यादा बिजी हैं गर्ल्स और लेडीज। हर महिला और युवती की यही चाहत होती है कि उनका लोहड़ी लुक सबसे हटकर, शानदार, ग्लैमरस हो, जिससे वह गॉर्जियस दिख सकें। लोग उन्हें देखकर ही पंजाबी कुड़ी कहें और फुल पंजाबी वाइब्स आएं। अगर आप भी लोहड़ी आउटफिट की तलाश में जुटी हैं तो ये बॉलीवुड स्टाइल्स आपके काम आ सकती हैं।
अपनाएं रॉयल लुक
लोहड़ी दिल वालों का त्योहार है। इस दिन सभी एक साथ इकट्ठा होकर पूजा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। ऐसे में अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला का यह ग्लैमरस अंदाज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे भी गोल्डन-पीच आउटफिट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। सूट और दुपट्टे पर हो रही हैवी एम्ब्रॉयडरी त्योहार के लिए इस सूट को परफेक्ट बना रही है। टाइट हेयरबन और ईयर कफ वियर करके आप अपने लुक को और भी बढ़ा सकती हैं। ईयर कफ इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
रंगों के साथ सेलिब्रेशन
त्योहार और रंगों का मेल अनोखा है। लोहड़ी पर पूरी पंजाबी कुडी वाइब्स चाहिए तो आप एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का यह लुक कॉपी कर सकती हैं। ऑरेंज और फूशिया पिंक कलर का मेल आपको हमेशा फेस्टिव लुक देगा। सूट पर हो रही हैवी एम्ब्रॉयडरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। डेवी मेकअप, स्लीक पोनीटेल और चोकर सेट वियर करके आप अपने लुक को कंप्लीट करें।
वेलवेट सूट करें ट्राई
वेलवेट सूट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। विंटर सीजन में ये सूट्स आपको लुक और कंफर्ट दोनों देंगे। इसमें आपको एक से बढ़कर एक स्टाइल और पैटर्न मिल जाएंगे। इनमें हैवी एम्ब्रॉयडरी का लुक निखर कर आता है। डार्क कलर्स आपको हमेशा पार्टी लुक देते हैं। आप भी एक्ट्रेस शहनाज गिल से इंस्पायर हैवी एम्ब्रॉयडरी वेलवेट सूट वियर कर सकती हैं। खास बात यह है कि इनके साथ हैवी ज्वेलरी वियर करने की भी जरूरत नहीं है। आप सिर्फ लॉन्ग इयररिंग्स वियर करके भी फेस्टिवल के रंग में रंगी नजर आएंगी।
कुछ हटके पहनें आउटफिट
इस लोहड़ी पर अगर आप सबसे अलग और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा के लुक्स आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। सोनम का यह पाकिस्तानी स्टाइल हैवी सूट लोहड़ी फंक्शन के लिए बेस्ट लुक हो सकता है। इसकी अम्ब्रेला कट फुल स्लीव्स और उन पर हुआ हैवी वर्क इसे शानदार लुक दे रहा है। इसी के साथ लॉन्ग लेंथ बॉटम पर भी गॉर्जियस वर्क है। जाल वर्क का कॉन्ट्रास्ट ग्रीन दुपट्टा डिफरेंट लग रहा है। यकीन मानिए इस लुक से इंस्पायर आउटफिट आपको परफेक्ट लोहड़ी लुक देगा। मिनिमम मेकअप और हैवी एक्ससेरीज के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
ऐसे पाएं एलिगेंट लुक
लोहड़ी के त्योहार पर अगर आप एलिगेंट लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस सोनम कपूर का यह लुक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सोनम ने फैशन डिजाइनर रोहित बल का डिजाइन किया रेड अनारकली सूट वियर किया है। सूट का शानदार फ्लेयर आपको स्लिम लुक देगा। वहीं इसके नेक पर हो रही हैवा एम्ब्रॉयडरी रॉयल लुक दे रही है। फुल स्लीव्स विंटर सीजन को देखते हुए एक अच्छा विकल्प रहेंगी। इसके साथ आप भी सोनम कपूर की तरह हैवी ईयररिंग्स वियर करें। टाइट बन, हल्का रेड-पीच मेकअप और माथे पर लगी छोटी सी लाल बिंदी आपको लोहड़ी के लिए गॉर्जियस लुक देगी।
पटियाला सलवार और परांदा कॉम्बो
लोहड़ी पर पंजाबी रंग में रंगी हुई नजर आना चाहती हैं तो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के इस लुक पर एक नजर जरूर डालें। जाह्नवी ने पटियाला सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती वियर की है। साथ में चोटी पर मैचिंग परांदा लगाया है। चांद बालियां उन्हें पंजाब के और करीब ला रही हैं। साथ में पहनें जूतियां और हो जाएं लोहड़ी डांस के तैयार।
