Overview: रात को बल्ब के पास लगने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
How to Get Rid of Insects Attracted to Light: घर से उड़ने वाले कीड़ों को दूर रखना मुश्किल होता है। इस मौसम में अक्सर घरों में लाइट के पास उड़ने वाले कीड़ों का जमावड़ा लग जाता है। इस मौसम में घर का दरवाजा खुलते ही घर में कीड़ों का ढेर लग जाता है। अक्सर ये कीड़े आंखों और मुंह में भी चले जाते हैं। इन कीड़ों का कई बार आंखों में चले जाने का भी खतरा रहता है।
How to Get Rid of Insects Attracted to Light(Tiny Flying Bugs in House): घर से उड़ने वाले कीड़ों को दूर रखना मुश्किल होता है। इस मौसम में अक्सर घरों में लाइट के पास उड़ने वाले कीड़ों का जमावड़ा लग जाता है। इस मौसम में घर का दरवाजा खुलते ही घर में कीड़ों का ढेर लग जाता है। अक्सर ये कीड़े आंखों और मुंह में भी चले जाते हैं। इन कीड़ों का कई बार आंखों में चले जाने का भी खतरा रहता है।
इस मौसम में आने वाले ये कीड़े कई बार खाने पर भी हमला कर देते हैं। अगर आपके घर में भी इन कीड़ों ने घर बना लिया है, तो आप इन्हें खुद ही आसानी से भगा सकते हैं। आइए आज हम आपको बताएंगे घर से लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
काली स्क्रीन लगाएं
अगर अचानक से आपके घर में भी लाइट से आकर्षित होने वाले कीड़े आने लगे हैं, तो आपको अपनी खिड़की और दरवाजों के पास काली स्क्रीन लगानी चाहिए। इससे कीड़ों को लाइट दिखाई नहीं देती और वो घर में नहीं आते। इससे आपका काफी खर्चा बचेगा और आपको कीड़ों से भी निजात मिल जाएगी।
बेकिंग सोडा का स्प्रे बनाएं

कीड़ों को भगाने के लिए आप अपने किचन में पड़ी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा का पाउडर लें। इसमें नींबू का रस और हल्का का पानी मिला लें। इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद स्प्रे बॉटल में डाल लें। इस स्प्रे को घर के सभी कोनो में छिड़के लें। इससे आपके घर के सारे कीड़े खत्म हो जाएंगे।
नीम का तेल स्प्रे करें
बारिश के मौसम में आने वाले कीड़ों को नीम के तेल से भगाया जा सकता है। इससे हर तरह के कीड़ों को भगाया जा सकता है। इसके लिए पानी और नीम के तेल को मिक्स करके पूरे घर में स्प्रे कर दें। ऐसा 3-4 बार करें। इससे पूरी तरह से आपको कीड़ों से निजात मिल जाएगी।
एयर फ्रेशनर स्प्रे करें

लाइट्स पर आकर्षित होने वाले कीट-पतंगों को रोकने के लिए आप एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बहुत ही आसानी से आपको कीड़ों से मुक्ति मिल सकती है।
नींबू का रस
अगर आपके पास नींबू है, तो आप इसके इस्तेमाल से भी घर के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। साथ में थोड़ा सा विनेगर भी मिला लें। इसे स्प्रे बॉटल में मिलाएं। इसे पूरे घर में स्प्रे करें। इससे आपको कीड़ों से निजात मिल सकती है।
लहसुन से भगाएं कीड़ें

लहसुन की मदद से भी आप कीड़ों को भगा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं। इसे 12 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर पूरे घर में स्प्रे कर लें। इसके इस्तेमाल से आपको कई तरह के कीड़ों से मुक्ति मिल सकती है। आप भी इन तरीकों से कीड़ों को भगा सकते हैं।
