व्रत के स्वादिष्ट फलाहार व्यंजन: Fruits Recipe for Vrat
tasty vrat falahar recipes

Fruits Recipe for Vrat: जन्माष्टमी और नवरात्रि के व्रतो में आप फलाहार व्यंजनों में भी कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। आइए जानें-

Also read: नवरात्र में फलाहार कर रही हैं, तो ऐसे बनाएं आठ दिनों का मेन्यू

सामग्री : उबले हुए सिंघाड़े 250 ग्राम, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, जीरा ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च 5-6, लौंग 3-4, सौंफ 1 छोटा चम्मच, बड़ी इलायची 1, दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा, किशमिश 20-25, चीनी 1 बड़ा चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल 1 बड़ा चम्मच।
विधि : एक पैन में तेल गर्म कर के जीरा डालकर भूनें। अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च, लौंग, सौंफ, बड़ी इलायची, दालचीनी व किशमिश डालकर भूनें। उबले सिंघाड़े व नमक डालकर थोड़ा और भूनें। फिर अमचूर पाउडर व चीनी मिलाकर मंदी आंच पर पकाएं। चीनी अच्छी तरह घुल जाने पर आंच से उतार लें। फिर इसे इच्छानुसार ठंडे अथवा गरम परोसें। व्रत के लिए यह एक उत्तम फलाहार है।

सामग्री : खरबूजे के बीज (मगज) छिले हुए ½ कप, उबालकर मैश किये आलू 1 कप, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, दरदरी काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच, दरदरा अनारदाना 1 छोटा चम्मच, दालचीनी पाउडर द छोटा चम्मच, जायफल पाउडर चुटकी भर, घी सेंकने के लिए।
विधि : आलू में आधे मिंगी व शेष सभी सामग्री डालकर मिला लें। तैयार मिश्रण की हार्ट शेप सांचे द्वारा टिकिया बना लें। तवा गरम करें। प्रत्येक टिकिया पर दोनों ओर बचे हुए बीज लगाकर मध्यम आंच पर चारों ओर घी छोड़ते हुए कुरकुरा होने तक सेकें। फलाहारी हरी चटनी के साथ सर्व करें।

सामग्री: उबालकर मैश की गई अरबी 1 कप, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, दरदरी काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, दरदरा अनारदाना 1 छोटा चम्मच, घी पर्याप्त मात्रा में।
विधि: घी को छोड़कर एक बाउल में सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण की मनचाहे शेप की टिकिया बना लें। फ्राई पैन में घी गर्म करें। आंच मंदी करके सभी टिकिया उलट-पलट कर सुनहरी होने तक फ्राई करें। इसे दही, हरी चटनी व मीठी सौंठ के साथ अनारदाना डालकर सर्व करें।

सामग्री : साबूदाना 1 कटोरी, मखाना 15-20, मूंगफली ½ कटोरी, उबले आलू 2, नारियल चूरा 1 बड़ा चम्मच, जीरा द छोटा चम्मच, राई ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च 7-8, बारीक कटी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, करी पत्ता 15-20, सेंधा नमक स्वादानुसार, ऌगर्म मसाला द छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल 2 बड़े चम्मच, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच।
विधि : साबूदाना 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। मंदी आंच पर मखाने व मूंगफली अलग-अलग भून लें। कड़ाही से निकालकर अलग रख लें। आलू छीलकर मनचाहे आकार में काट लें। साबूदाना निचोड़ लें। कड़ाही में शेष तेल डालकर जीरे-राई का छौंक लगाएं। जीरा तड़कने पर अदरक, काली मिर्च, करी पत्ता व लाल मिर्च डालें। अदरक गुलाबी हो जाने पर साबूदाना, आलू व सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 5 मिनट तक मंदी आंच पर ढक कर रखें। फिर आंच से उतारकर गर्म मसाला व नींबू का रस मिलाएं। नारियल पाउडर, मखाने व मूंगफली डाल कर चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।

सामग्री : काजू 1 कप, कुट्टू का आटा ½ कप, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, दरदरी काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, पानी आवश्यकतानुसार, घी तलने के लिए।
विधि : कुट्टू के आटे में हरी मिर्च, काली मिर्च, सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें। फ्राई पेन में घी गरम करें। काजुओं को घोल में डालें। प्रत्येक काजू पर कुट्टू का घोल लपेटकर चम्मच से फ्राई पेन में डालती जाएं। इसे मध्यम आंच पर सेकें। कुरकुरे होने पर घी से निकाल लें। फलाहारी हरी चटनी के साथ सर्व करें।