सिरका पौधों को खिलने में कैसे करता है मदद, गार्डन के लिए बेहद लाभदायक: Vinegar Uses in Garden
Vinegar Uses in Garden

सिरका की ख़ास बात

यह काफ़ी अच्छा होने के साथ साथ काफ़ी किफ़ायती भी होता है। यह बाज़ार में बेहद आसानी से मिल जाता है लेकिन इसे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं।

Vinegar Uses in Garden: सिरका घर में उपयोग होने वाली एक ऐसी चीज़ है जिसकी मल्टीपल उपयोगिता है। यह हर किसी को पता है कि सिरका का इस्तेमाल कुकिंग के साथ-साथ कहां और किया जाता है। यह घर की रसोई से लेकर बाग़वानी तक में बहुत ही आसानी से उपयोग किया जाता है। आपको पेड़-पौधों के बीच में रहना पसंद है, यदि आप बाग़वानी करना पसंद है तो यह सिरका और इसके उपयोग से थोड़ा बहुत तो पहले से वाकिब होंगे। यह काफ़ी अच्छा होने के साथ साथ काफ़ी किफ़ायती भी होता है। यह बाज़ार में बेहद आसानी से मिल जाता है लेकिन इसे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप इसका उपयोग अपने घर के गार्डेन में कैसे और किस रूप में कर सकते हैं। 

Also read: सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

Vinegar Uses in Garden
Weedkiller

आजकल पौधों की पत्तियों पर तरह तरह के कीड़े लग जाते हैं। इसका उपयोग आप लोग एक पेस्टीसाइड के रूप में कर सकते हैं। यह पत्तियों पर लगने वाले कीड़ों को मारकर पौधों के सही विकास में सहायक होता है। यह पेस्टीसाइड के साथ वीडकिलर का भी काम करता है। बस इसके लिए आपको एक गैलन व्हाइट विनेगर में एक कप नमक और कुछ डिश सोप मिलाकर मिश्रण बनाना होगा। यह आपके बगीचे में उगे हुए जंगली पौधों को आसानी से खत्म कर सकती है। इसका छिड़काव करते समय आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आसपास के पौधों को भी मार देगा। 

clay pots
Clean the clay pots

हमारे यहाँ क्ले पॉट्स बहुत ही अधिक मात्रा में उपयोग में लाए जाते हैं। एक तो मिट्टी के बने फ़्लैट की ड्यूरेबिलिटी ठीक होती है, दूसरा यह गर्मी में भी मिट्टी को ठंडक प्रदान करता है। लेकिन यह बहुत जल्दी गंदा हो सकता है और साफ करने में भी कई तरह की दिक्कत आती है। ऐसे में सिरका बहुत ही मददगार साबित होता है। यह कड़ी से कड़ी जमी हुई गंदगी को भी साफ कर देता है। इसके लिए आपको एक कप सफेद सिरके और चार कप पानी में एक घंटे तक भिगो कर क्ले पॉट्स को छोड़ दें। फिर इसके बाद इसे क्लीन करें।

bloom
Help the plants to bloom

विनेगर पौधों के ग्रोथ और खिलने में भी मदद करता है। इसके उपयोग से पेड़ पर फूल जल्दी लग जाते हैं। आपको पता होगा कि रोडोडेंड्रोन और एज़ेलिस जैसे कुछ पौधे अम्लीय मिट्टी के वातावरण में पनपते हैं। ऐसे में यदि आप चार लीटर पानी में एक कप सिरका मिलाकर घोल तैयार कर दें। एक बार घोल के तैयार होने के बाद इन पौधों की मिट्टी में मिला दें। इससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी और यह जल्दी खिलेंगे। 

Get rid of ants
Get rid of ants

गार्डन एरिया में तरह तरह के कीड़े और चींटियां आ जाती हैं जिसकी वजह से गार्डेन एरिया की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में भी सिरका बहुत ही ज़्यादा उपयोगी साबित होता है। यह गार्डेन में आने वाले इस तरह कि परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके लिए पानी और सिरके को बराबर की मात्रा में लें ले। फिर आप इसे सतहों पर स्प्रे करे तो कुछ ही दिनों में सारी चींटियाँ भाग जाती हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...