स्वास्थ्य के अलावा इन कामों के लिए इस्तेमाल होता है विनेगर
किचन के ही नहीं घर के अन्य कामों में भी विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vinegar की बॉटल दिखते ही समझ आ जाता है कि इसका कोई एक काम नहीं है बल्कि यह कई जगह और कई मौकों पर इस्तेमाल की जा सकती है। व्हाइट विनेगर और ऐपल साइडर विनेगर दोनों को कई तरीके से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऑल पर्पस क्लीनर
बाथरूम के फर्श, टाइल्स या काउंटर टॉप्स पर जमे हुए दाग हटाने के लिए बाउल में एक कप विनेगर में एक कप पानी मिलाएं। अब तैयार सॉल्यूशन में पॉलिएस्टर फाइबर के कपड़े को भिगोकर दागों को पोंछें।
वुडन फर्नीचर में पानी या चाय का गिलास रखने से उसमें निशान पड़ जाते हैं। ऐसे निशान हटाने के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए बराबर भागों में विनेगर और जैतून का तेल मिलाएं और मुलायम कपड़े से इस मिश्रण को फर्नीचर पर लगाएं।

विडो क्लीनर के रूप में भी विनेगर काम कर सकता है। इसमें भी ग्लास के बने हों तो इन्हें साफ करने के लिए एक कप व्हाइट विनेगर को चार कप पानी के साथ मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। सॉल्यूशन को सूती कपड़े पर या सीधे मिरर पर स्प्रे करें। स्प्रे के सूखने से पहले शीशे को बगल से या ऊपर और नीचे सूती कपड़े से पोंछ लें।
कपड़े धोने से पहले इन दागों पर स्प्रे करने वाली बोतल से विनेगर छिड़कें। दाग आसानी से गायब हो जाएंगे।
अचार में फूड प्रिज़र्वेटिव के रूप में
अचार खराब होने और फफूंद लगने से बचाने के लिए अचार डालते समय और उसे भरते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अचार में तेल, नमक, शक्कर, हींग के अलावा सिरका प्रिज़र्वेशन का काम करते है। कई घर में जल्दी अचार की सब्जी बनाने के लिए व्हाइट विनेगर की जगह एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं।

टोनर के रूप में
टोनर के रूप में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए आवश्यकतानुसार एप्पल साइडर विनेगर लेकर इसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और इसे कॉटन बॉल की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इस उपाय को ज़रूर करें।

फूलों को ताजा रखने में
गुलदस्ते में फूलों को ज्यादा देर तक तरोताजा रखना मुश्किल होता है. इनको देर तक फ्रेश बनाए रखने में सिरका काम आएगा। फूलदान के पानी में एक चम्मच व्हाइट विनेगर डाल देंगे तो फूल देर तक ताजे रहेंगे।

बालों की चमक के लिए
एक मग पानी में आधा चम्मच विनेगर मिलाकर बालों पर डालने से बाल चमकदार हो जाते है। साथ ही स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं और डैंड्रफ भी दूर होता है। हालांकि इसे लगाने से बालों से गंध आ सकती है लेकिन बाद में धोने पर यह चली जाएगी और इसके बाद के रिजल्ट आपको खुश कर देंगे।

चीटियों को भगाने के लिए
विनेगर का इस्तेमाल घर से चीटियों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में पानी और विनेगर की बराबर मात्रा मिलाकर किचन के कोने और ऐसी जगहें पर डाल दें जहां चीटियां आती हैं। फिर वहां पोछा लगा दें। विनेगर की महक चीटियों को बर्दाश्त नहीं होती है जिसके कारण विनेगर के इस्तेमाल को इस काम के लिए कारगर माना जा सकता है।
बीज के अंकुरण में
आपके नए पौधों के बीज अंकुरण में यह काफी मदद करता है। बीज बोने के पहले एक रात बीजों को इसके साथ भिगो कर रख सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी मे पानी के साथ 4-6 बूंद विनेगर की डालें और उसमे बीजों को भिगोकर रख दें।

यह बीजों के बाहरी शेल को नर्म बना देगा जिससे वह आसानी से अंकुरित हो जाएगा।