इस तरह के ब्लाउज डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए रहते हैं परफेक्ट : Latest blouse designs
आज हम आपको ब्लाउज के कुछ खूबसूरत डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी स्टाइल कर सकते हैं।
Latest Blouse Designs: शादी का दिन सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है और उसके लिए हम हर तरह की तैयारी करते हैं ताकि हम अपने आप को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखा सके। वहीं अगर अपने लुक की बात की जाए तो उसके लिए साड़ी हो या लहंगा हो हर एथेनिक आउटफिट के लिए ब्लाउज जरूर पहना जाता है। अगर हम अपने आउटफिट के साथ सिंपल डिजाइन के ब्लाउज पहनते हैं तो हमारा लुक इसके जरिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है और आधा अधूरा दिखाई देता है।
फैशन इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आता है और रोज ही अलग-अलग डिजाइन मार्केट में देखने को मिलते ही रहते हैं। अगर आप भी अपने लुक को बहुत ही ज्यादा आकर्षक बनाने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आप डिजाइनर ब्लाउज डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको ब्लाउज के कुछ खूबसूरत डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी स्टाइल कर सकते हैं।
Also read : असमी पहनावे के बेस्ट डिजाइन डिजाइनर संजुक्ता दत्ता के कलेक्शन में
एक बार पहने वी नेक ब्लाउज
आज के समय में डीप नेक ब्लाउज पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी वी नेक डिजाइन पहनने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह एक स्टाइलिश ब्लाउज बन सकता है। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। इस तरीके के ब्लाउज आपको रेडीमेड भी आसानी से मिल जाते हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप चोकर सेट पहन सकते हैं जो खूबसूरत लगते हैं और गोल डिजाइन के स्टड इयररिंग्स भी पहन सकते हैं। नेक को बनवाते समय अपने कंफर्ट को जरूर ध्यान में रखें।
एक बार ट्राई करें हॉल्टर नेक ब्लाउज़
इस तरह के ब्लाउज को डिजाइनर के द्वारा डिजायन किया जाता है। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के ब्लाउज आज के समय में काफी ज्यादा पसंद भी किए जाते हैं। बैकलेस होने की वजह से यह दिखने में ब्लाउज काफी ज्यादा बोल्ड भी दिखाई देता है। इस तरह के ब्लाउज और लुक को आप कॉकटेल पार्टी के लिए भी चुन सकते हैं। अगर आप चाहे तो ऑफ शोल्डर स्टाइल में भी स्ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ट्राई करें मिरर वर्क ब्लाउज
आज के समय में मिरर वर्क बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है और यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगता है। इस तरह का ब्लाउज डिज़ाइनर के द्वारा डिजायन किया गया है जो देखने में काफी ज्यादा बोल्ड भी लग रहा है। इसमें गर्दन से लेकर शोल्डर तक स्किन या बैज कलर की पतली नेट लगी हुई होती है जो ऑफ शोल्डर डिजाइन को कंफर्टेबल तरीके से पहनने में मदद करती है। इस तरह के ब्लाउज को अगर आप चाहे तो लहंगे के साथ पहन सकते हैं। इसी के साथ-साथ इस तरह के लुक के साथ मिनिमल ज्वेलरी भी पहने। ऐसा करने से ब्लाउज पर लगा हुआ मिरर वर्क और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।
इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन आप एक बार जरूर ट्राई करें। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरीके के डिजाइन आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं।
