वट पूर्णिमा व्रत 2024, जानें इस व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्त्व: Vat Purnima 2024 Vrat
Vat Purnima 2024 Vrat

Vat Purnima 2024 Vrat: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा व्रत का काफी महत्त्व होता है। यह व्रत ज्येष्ठ महीने में पूर्णिमा के दिन आता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। इसके अलावा इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है। इस व्रत को सावित्री पूजा से आसान माना जाता है। इस महीने की पूर्णिमा 21 जून को आ रही है इसलिए वट पूर्णिमा व्रत भी 22 जून ( उदय तिथि के अनुसार ) के दिन ही रखा जायेगा। आइए जान लेते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ा महत्त्व।

वट पूर्णिमा व्रत का मुहूर्त

इस व्रत को ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। व्रत की शुरुआत 21 जून 2024, को शुक्रवार के दिन सुबह 7 बज कर 31 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 22 जून को शाम 6 बज कर 37 मिनिट पर होगा। इस हिसाब से व्रत को 22 जून को ही रखा जायेगा।

Also read: कौन हैं सद्गुरु जानिए पूरी कहानी: Sadhguru Life

व्रत का महत्त्व

यह व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसे करने से आपके और आपके पति के बीच अच्छे संबंध बनते हैं और आपके रिश्ते में मधुरता आती है। अगर आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो उनको दूर करने में भी यह व्रत काफी मदद करता है और संतान प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। इस व्रत को करने से आप के सास ससुर के साथ भी रिश्ते अच्छे बनते हैं। इस व्रत को करने से आपको अखंड सौभाग्य वती रहने का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही आप और आपके पति की निरोगी काया रहती है। साथ में आप को पारिवारिक सुख और शांति भी मिलती है। इसलिए इसे जरूर करें।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...