Vat Savitri Mehndi: ज्येष्ठ अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। कहा जाता है इस दिन सावित्री ने यमराज से अपने मृत पति के प्राण वापस मांग लिए थे। सावित्री के पति के प्राण एक वट वृक्ष के नीचे वापस आए थे, यही वजह है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है।
यह भी देखें-डिलीवरी के बाद सेक्सुअल लाइफ को रखना चाहते हैं सही, तो अपनाएं ये खास टिप्स
इस पूजा का हिंदू सुहागिन महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व है। माना जाता है अगर इस दिन विधि-विधान और नियमों से के साथ पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। इस दिन सुहागिनों के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है।
अगर आप इस वट सावित्री व्रत पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको अपने हाथों को बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इस वट सावित्री व्रत पर आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स जरूर ट्राई करने चाहिए। ये डिजाइन्स आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हैं खास

अरेबिक स्टाइल मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इस तरह की मेंहदी आपको इस व्रत पर जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये बहुत ही छोटे डिजाइन्स होते हैं। इनसे आपके हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ आप किसी भी तरह के एथनिक आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी रॉयल होते हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी मेंहदी के डिजाइन्स अच्छे नहीं लगते हैं, तो आपको बेल मेहंदी के ये डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। बेल मेहंदी लगाना काफी आसान होता है। इसे आप खुद भी लगा सकते हैं। बेल मेंहदी के ये डिजाइन काफी ट्रेंड में है।
सिंपल मेहंदी डिजाइन करें ट्राई

अगर आप खुद से मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं और बहुत ज्यादा हैवी मेहंदी आपको पसंद नहीं है, तो आपको कुछ सिंपल डिजाइन्स देखने चाहिए। इस तरह के डिजाइन्स ट्राई करके भी आप बहुत ही प्यारी लगेंगी। ये आपके हाथों की खूबसूरती को काफी बढ़ा सकते हैं। इस तरह के शानदार डिजाइन्स को आपको इस वट सावित्रि व्रत पर जरूर ट्राई करना चाहिए।
हैवी मेहंदी के ये डिजाइन हैं खास

अगर आप एक नई दुल्हन हैं और ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है, तो आपको अपने लिए कुछ हैवी मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए। इस डिजाइन से आपके हाथ किसी दुल्हन से कम नहीं लगेंगे।
पीकॉक मेहंदी डिजाइन

हाथों में मेहंदी का बना मोर काफी प्यारा लगता है। आजकल पीकॉक मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। अगर मेहंदी वाले भईया से कुछ नया बनवाना चाहती हैं, तो आपको मेंहदी का ये स्टाइल जरूर ट्राई करना चाहिए।
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन है खास

नई दुल्हनों को एक साल तक हर त्यौहार में दुल्हन की तरह रेडी होना काफी पसंद आता है। अगर आप भी एक नई नवेली दुल्हन हैं, तो इस वट सावित्री व्रत पर आपको ब्राइडल मेहंदी का ये डिजाइ अपने खूबसूरत हाथों को जरूर सजाना चाहिए। इस तरह से आप कमाल की लगेंगी।
आपको भी इन डिजाइन्स को इस वट सावित्री व्रत पर जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपको एक खास लुक देंगे।
