Celebrity Stylish Jewellery: एक्ट्रेस दीया मिर्जा इंडियन यानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के जलवे बखेर कर सभी के दिलों पर राज करती हैं। दीया फिल्मों में स्क्रीन पर जितनी खूबसूरत दिखती हैं, असल जिंदगी में उससे कई ज्यादा खूबसूरत और फैशनेबल हैं। ऐसे में दीया सोशल मीडिया पर भी अपने जबरदस्त यूनिक अंदाज से अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। और क्या आप जनाते हैं, दीया के सभी वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक्स में उनकी ज्वेलरी लाइमलाइट बटोर ले जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए दीया के कुछ बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी ज्वेलरी सेट लेकर आए हैं। जिनसे आप भी ट्रेंडिंग ज्वेलरी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Also Read : छोटे कद की लड़कियों के लिए बेस्ट हैं नेहा मर्दा के लहंगा लुक्स, देखें: Neha Marda Lehengas
दीया मिर्जा के खूबसूरत और स्टाइलिश कलेक्शन में मौजूद हैं, ये बेहतरीन ज्वेलरी सेट: Celebrity Stylish Jewellery
खास रानी ग्रीन डायमंड सेट
दीया मिर्जा ने इस लुक में बेहद ही खूबसूरत ज्वेलरी पीस को ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी किया है। ये खूबसूरत ज्वेलरी सेट खास ग्रीन शेड्स के रूसी डायमंड्स से तैयार किया है। आजकल इस तरह के ज्वेलरी सेट काफी ट्रेडिंग हैं, आप भी दीया के इस सेट को खास रिसेप्शन या पार्टी में हैवी लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के हैवी ज्वेलरी पीस देखने में रॉयल और क्लासी लगते हैं। जो किसी लाइट आउटफिट को भी हैवी डिजाइनर लुक दे सकते हैं।
सो ब्यूटीफुल एंड सो….एलिगेंट
दीया मिर्जा के इस बेहद एफर्टलेस और खूबसूरत लुक ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरी हैं। इस लुक में दीया ने खूबसूरत इंडोवेस्टर्न आउटफिट के साथ डायमंड स्टड इयरिंग्स और डबल चैन वाला मैचिंग डायमंड नेक पीस कैरी किया है। इस ज्वेलरी सेट दीया के ऊपर काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस तरह को टाइमलेस ज्वेलरी हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल की जा सकती है।
स्टाइलिश सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड
आजकल बोहो वाइब के साथ ट्रेडिशनल और वेस्टर्न सभी आउटफिट्स के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड
का क्रेज मार्केट में है। इस लुक में दीया ने काफी खूबसूरत सिल्वर साड़ी के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट जैसे झुमकियां, चूड़ियां, यूनिक डिजाइनर पायल और मार्चिंग नेक पीस कैरी किया है। आजकल मार्केट में इस तरह के स्टाइलिश सिल्वर ज्वेलरी काफी ट्रेंड कर रही हैं। आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।
वेस्टर्न स्टाइल लाइट वेट पीस
दीया मिर्जा ने इस सुपर स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट को मैचिंग कंट्रास्ट कलर की काफी फैशनेबल, और लाइट वेट ज्वेलरी सेट को कैरी किया है। दीया ने इस लुक में अपने आउटफिट से मैचिंग ऑरेंज कलर के सॉफ्ट मोतियों से बनी से मल्टी लेयर नेक पीस और लाइट इयरिंग्स कैरी किये हैं। आप भी इस तरह की वेस्टर्न आउटफिट्स को सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल लुक देने के लिए इस तरह के पीस ट्राई कर सकती हैं।
हैवी ज्वेलरी इन राजस्थानी स्टाइल
एक्ट्रेस दीया मिर्जा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग अलग कल्चर को प्रोमोट करते नजर आती हैं। ठीक इसी तरह दीया ने इस लुक में गुजरात का हैवी मोची लहंगा बेहद ही खूबसूरत राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी सेट स्टाइल किया है। जिसमें दीया किसी महारानी से कम नही लग रही हैं। इस पूरे लुक में दीया का हैवी नेक पीस और मांग को टिका सारी लाइमलाइट बटोर रहा है।
