करिश्मा दो बच्चों की मां है उनकी बेटी समायरा 14 साल की और बेटा
Kiaan Raj Kapoor 9 साल का है। करिशमा इस उम्र में भी यंग एक्ट्रसेस को मात देती हैं। अगर आप उनकी तरह स्टाइलिश और जवां दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें उनका ये रूटीन…

दिन की शुरूआत फल और कॉफी के साथ:
दिन की शुरुआत हमेशा ही नाश्ते के साथ होती है। वहीं करिश्मा अपने नाश्ते को बेहद ही संजीदगी से लेती हैं। वह नाश्ते में ज्यादातार खट्टे फल जैसे जामुन आदि के साथ कॉफी लेती है। दरअसल, फल फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। ये हमारे शरीर में सूजन और अन्य तरह की समस्या से लड़ने में मदद करता है। वहीं कॉफी मेटाबोलिज्म के लिए बहुत अच्छा है।

कार्बोहाइड्रेट महत्वपूर्ण कॉम्पोनेंट है:
एक्ट्रेस अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट को शामिल करती हैं और दूसरों को भी शामिल करने की सलाह देती हैं। बात दें कि ये हमारे खाने का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। करिश्मा जब भी घर में कोई खाने के लिए बनाती हैं फिर चाहे वह पास्ता या माइक्रोनी ही क्यों न हो उसमें ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन जैसे अंडे की सफेदी और चिकन के साथ बनाती हैं। क्योंकि अंडे और चिकन दोनों में उच्च गुणवत्ता वाले लीन प्रोटीन होते हैं।
दोपहर का पौष्टिक भोजन:
भारतीय थली को एक पौष्टिक भोजन के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें मैक्रो-पोषक तत्वों की पूरी श्रृंखला मौजूद होती है, खाने में फाइबर से लेकर दाल प्रोटीन तक सब करिश्मा की थाली में मौजूद होता है।
