सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 46 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में सभी लोग उनकी खूबसूरती को देख आश्चर्य चकित रह जाते हैं। 46 की उम्र में 25 की दिखने वाली करिश्मा अपनी सेहत का बड़े ही अच्छे से ख्याल रखती है। वह अपने काम के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सजक रहती है। करिश्मा फिट रहने के लिए ना सिर्फ जिम, योग और मैडिटेशन करती है बल्कि एक हैल्थी डाइट भी फॉलो करती है।

आज भले ही वो फिल्मों में एक्टिंग से दूर हों लेकिन अपने खूबसूरत अंदाज और फैशन को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। जिसके पीछे बड़ी वजह है उनकी डाइट और रोजाना व्यायाम। आपको बता दे, करिश्मा अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। वहीं वह सही डाइट प्लान फॉलो करती हैं। आज हम आपको करिश्मा की खूबसूरती का राज़ बताने जा रहे हैं। साथ ही वह फिट रहने के लिए किस डाइट को फॉलो करती है और किन चीज़ों का इस्तेमाल करती है। तो चलिए जानते हैं करिश्मा के बारे में –
जिम नहीं योग से इस तरह करिश्मा रखती है खुद को फिट –
आपको बता दे, करिश्मा रोजाना सुबह उठते से ही सबसे पहले योग करती है। वह जिम जाना कम पसंद करती है और योग करना ज्यादा पसंद करती है। वह खुद को फिट रखने के लिए कम से कम हफ्ते में 4 से 5 बार योग करती है। करिश्मा को स्विमिंग करना बेहद पसंद है। वह बचपन से ही खुद को फिट रखती आई है और उन्हें आज भी स्विमिंग करती है। वह अपनी रोजमर्रा रोजमर्रा की जिंदगी में सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करती है लिफ्ट का इस्तेमाल करना उन्हें पसंद नहीं है। यह भी एक खास वजह है उनकी खूबसूरती की। इसके आलावा वह कम से कम रोजाना 8 से 9 ग्लास पानी पीती है जिससे उनकी बॉडी और फेस ग्लोइंग रहते हैं।

6 से 7 बार खाना खाती है।
करिश्मा दिन भर में 6 से 7 बार खाना खाती है। करिश्मा का मानना है कि एक बार में भरपेट खाना खाने के बजाए बार बार खाना ज्यादा बेहतर रहता है। इसी तकनीक और स्वस्थ आहार के जरिए बेटे के जन्म के बाद उन्होंने आसानी से लगभग 25Kg वजन कम कर लिया था। इसके अलावा करिश्मा अक्सर नाश्ते में फल और कॉफी लेना पसंद करती है। वह ज्यादातर जामुन, खट्टे फल और कॉफी का एक मग के साथ नाश्ता करना पसंद करती है। करिश्मा का मानना है कि फल फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। वहीं खट्टे फल में विटामिन सी ज्यादा होता है जो हमारी स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है। वहीं कॉफी मेटाबोलिज्म के लिए बहुत होती है। इसके अलावा वह नाश्ते में क्लासिक एग और ब्रेड टोस्ट अंडे और ब्रेड का मेल लेना पसंद करती है।
करिश्मा पोषक तत्वों के लिए बैरीज़ का करती है सबसे ज्यादा उपयोग –
करिश्मा को बैरीज़ की सभी वैरायटियां खाना बहुत पसंद है। वह रोजाना ब्लूबैरीज़, स्ट्रॉबैरीज़, रसभरी, चैरी और ब्लैकबैरी खाना पसंद करती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

डाइट में ये खाना खाती है करिश्मा –
करिश्मा डाइट में ब्राउन राइस, रेशे वाली सब्जी, चिकन और उबली हुई मछली खाना पसंद करती हैं। करिश्मा का मानना है कि ये हमारी बॉडी को पूरी तरह स्वस्थ रखते हैं। करिश्मा 2 से 3 वाइट एग भी खाना पसंद करती हैं।यह भी पढ़े100 से 55 किलो तक, ऐसे घटाया जरीन ने अपना वजन – जाने जरीन के फिटनेस व डायट प्लान
