खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी के दिल में रहती है। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए आप मेकअप तो जरूर करती होंगी। पर यदि मेकअप त्वचा की प्रकृति के अनुरूप किया जाए तो मेकअप देर तक टिका रहेगा और आप रिलैक्स भी महसूस करेंगी।

ड्राई स्किन :-
आपकी त्वचा अगर ड्राई है तो मेकअप करते समय आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे –
- ऐसे मेकअप प्रोडक्स इस्तेमाल करें जो क्रीम बेस्ड हो।
- मेकअप करते समय सबसे पहले क्लींजिंग मिल्क से अपनी त्वचा को क्लीन करें।
- फेस क्लीन करने के बाद अपने चेहरे पर इस प्रकार से मॉइश्चराइजर लगाएं कि वह त्वचा में अच्छी तरह ब्लैंड हो जाए।
- मेकअप पूर्व ऐसा करने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी। मेकअप करते समय पेनस्टिक से बेस बनाएं।
- काजल पेंसिल अथवा आईलाइनर से आंखों को खूबसूरत आकार दें।
- अगर आखें बड़ी-बड़ी हैं तो काजल भी आंखों में भर सकती है।
- आंखों की खूबसूरती के लिए क्रीम बेस्ड शैडो लगाएं।

- आपकी त्वचा ड्राई है इसलिए आपको ब्लशऑन भी क्रीम बेस्ड ही लगाना चाहिए।
- होंठों को संवारते समय आपके लिए अच्छा होगा कि आप लिक्विड अथवा लिपग्लॉस से होंठों को सजाएं।
- शरीर के खुले भाग जहां सूर्य की रोशनी पड़ती हो वहां सनस्क्रीन क्रीम लगाएं।
- आप चाहें तो माथे पर कुमकुम से बिंदी बना सकती हैं या स्वरोकी लगा सकती है।

ऑयली त्वचा :-
- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो मेकअप करते समय सबसे पहले अपनी त्वचा को एस्ट्रिजेंट से साफ करें। कुछ देर कुलिंग पैड अपनी त्वचा पर रखें, फिर इसे प्राकृतिक हवा में सूखने दें।
- टू वे केक के स्पंज को पानी में डूबोकर उसे निचोड़ लें, फिर उससे टू वे केक इस प्रकार लगाएं कि त्वचा में मर्ज हो जाए।
- वॉटरप्रूफ आईलाइनर से आंखों को खूबसूरत आकार दें। अगर आंखें बड़ी-बड़ी हैं तो वॉटरप्रूफ काजल लगाएं।
- मस्करा भी वॉटरप्रूफ लगाना चाहिए।
- होंठों का श्रृंगार करते समय लिप लाइनर से होंठों के चारों तरफ खूबसूरत आउट लाइन खीचें।
- होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाएं और लिप सीलर से सील करें।
- आप चाहें तो वैट लुक देने के लिए नॉन ट्रांसफरेबल लिक्विड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। फिर वॉटरप्रूफ अथवा स्टिकर बिंदी लगाएं।
कॉम्बिनेशन स्किन :-
त्वचा अगर कहीं ऑयली और कहीं ड्राई है तो मेकअप करते समय बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए जैसे –
- यह ध्यान रखना है कि जहां त्वचा ऑयली है उस जगह पर वैसे प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करें जिनसे ऑयल को कंट्रोल किया जा सके।
- ऑयल कंट्रोल करने के लिए वैसे प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनका प्रयोग ऑयली स्किन वालों को करना होता है।
- त्वचा जिस जगह ड्राई हो वहां ऐसे प्रोडेक्ट्स का प्रयोग करना चाहिए, जिससे त्वचा में ड्राईनेस का एहसास नही हो यानी इस स्थान पर क्रीम बेस्ड प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

नॉर्मल स्किन :-
जिनकी त्चचा नॉर्मल है उनकी त्वचा सर्दियों के मौसम में ड्राई हो जाती है और गर्मियों में ऑयली, अगर आपकी त्वचा नॉर्मल है तो आप कोई भी प्रोडेक्टस मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रयोग करें, यही बेहतर होगा जैसे-
- सर्दियों के मौसम में आप उसी प्रकार मेकअप करें जैसे ड्राई स्किन होने पर मेकअप करना होता है और गर्मियों में आप ऑयली स्किन वालों की तरह मेकअप करें।
