यह हम सभी जानते है कि अब घर की कैप्टेंसी शहनाज गिल के हाथों में हैं। साथ ही यह भी देखा गया कि जब से शहनाज कैप्टेन बनी हैं तब से ही घर वालों ने घर का काम करना बंद कर दिया है। शायद यह बात सलमान खान को पसंद नहीं आई और वो खुद घर के अंदर पहुंच गए।
इसके बाद जो हुआ उसे देख घर वाले तो चौंके ही साथ ही दर्शक भी हैरान है। क्योंकि घर में जाने के बाद सलमान ने पूरे घर को साफ करना शुरू कर दिया वो भी अपने हाथों से। इतना ही नहीं सलमान ने कंटेस्टेंट के झूठे बर्तन तक धोएं और गंदे पड़े टॉयलेट्स को भी।
अब इस दौरान का वीडियो सोशल वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख सभी का रिएक्शन चौंकाने वाला आ रहा है। क्योंकि इतने सालों में बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। जब सलमान खान घर के अंदर सफाई करते नजर आ रहे हों। आप भी देखिए वीडियो-
हालांकि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि घर वालों को अपनी इस हरकत पर दुख हो रहा है। क्योंकि वह सलमान को लगातार सफाई करने से मना और सॉरी  बोलते हुए नजर आ रहे हैं।