घर-गृहस्थी और दफ्तर की दोहरी जिम्मेदारी उठाने वाली महिलाएं कई बार काम के बोझ के चलते अपनी कार्यक्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। या यूं कहिए कि थकावट उनकी सारी ऊर्जा खत्म कर देती हैं। लिहाजा वे अपने कार्यक्षेत्र में औरों से पीछे रेह जाती हैं। मगर कुछ एनर्जी बूस्टर्स के सहयोग से थकावट से लड़कर त्वरित ऊर्जा प्राप्त की जा सकती। यह एनर्जी बूस्टर्स निम्नलिखित हैं:
-
चॉकलेट्स का लें सहारा: थकावट महसूस करने पर चाय या कॉफी का सहारा लेने से अच्छा है कि डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा मुंह में रख कर धीरे-धीरे चूसें। दरअसल चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ वक्त के लिए थकावट दूर कर सकती है मगर चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनोइड्स कंजिटिव स्किल्स को बूस्ट करके मूड को अच्छा कर देते हैं। ऐसे में काम करने की इच्छा अपने आप बढ़ जाती है।
-
पावर वॉक का कमाल: एक जगह बैठे-बैठे शरीर में रक्त संचार के गति भी धीमी हो जाती है। इसलिए हर 2 घंटे बाद 5-10 मिनट के लिए थोड़ा सा चले। खासतौर पर कामकाजी महिलाएं दफ्तर में बैठे-बैठे काम करते हुए काफी थक जाती हैं और अपनी इस थकावट को वे ऑफिस प्रिमाइसिस के अंदर ही 5-10 मिनट की वॉक से दूर कर सकती हैं। यदि खुले स्थान पर वॉक करने का मौका मिले तो यह और भी अच्छी बात है क्योंकि इससे शरीर को अधिक ऑक्सीज़न मिलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेजी के साथ काम करते हैं इससे आलस्य दूर भाग जाता है।
-
गहरी सांस लें: वैज्ञानिक तौर पर भी हर किसी को गहरी सांस ही लेनी चाहिए मगर व्यस्त जीवनशैली में इन बातों का ध्यान नहीं रहता । मगर जब कभी थकावट महसूस हो या शरीर में ऊर्जा की कमी लगे तो गहरी सांस काफी फायदा पहुंचा सकती है। इस से ब्लड पंपिंग तेज हो जाती है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त हो जाती है।
-
अधिक से अधिक पानी पीएं: पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और इसके अभाव में शरीर को थकावट और कमजोरी घेर लेती है। इसलिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।
-
म्यूजिक सुनें: एक अध्ययन के अनुसार ध्वनि दिमाग को एलर्ट कर देती है। जाहिर है दफ्तर में म्यूजिक सुनना सही नहीं होगा मगर कोई रोचक वीडियो देख कर भी ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। ऐसे समय के लिए अपने मोबाइल में कुछ वीडियो क्लिप्स रखें, जो आपको ऊर्जा देते हों। आप अपने परिपार या बच्चे से जुड़ा भी कोई क्लिप रख सकती हैं।
-
ऑफिस स्टेशनरी में हो लाल रंग: लाल रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है इसलिए कोशिश करें की दफ्तर में अपनी टेबल पर लाल रंग की वस्तुएं रखें। जब भी थकावट महसूस हो तो उस लाल रंग की वस्तु की ओर देख लें। यह एक मेंटल थेरेपी है जिससे ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
-
सुगंध से मिलती है ऊर्जा : अपने आसपास या फिर बैग में पुदीने की सूखी पत्तियाँ या फिर नीबू रखें और जब भी आलस्य महसूस हो तो इन चीजों को सूंघ लें। इनकी सुगंध आपको इतना रिफ्रैशिंग फील देगी आप थकावट भूल जाएंगी।
-
शरीर को स्ट्रेच करें: बैठे-बैठे मांसपेशियाँ भी शून्य पड़ जाती हैं और इन्हे फिर से चुस्त करने के लिए शरीर को थोड़ा सा स्ट्रेच करने की जरूरत होती है। इसलिए कुछ देर के लिए अपनी सीट से उठ कर खड़ी हो जाएँ और हाथ-पैरों में थोड़ा खिंचाव लाने वाले आसान व्यायाम करें। यह व्यायाम दफ्तर में करने पर भी अटपटे नहीं लगते।
-
प्रेशर प्वाइंट्स दबाएं: कभी कभी तेज सिरदर्द की वजह से भी शरीर की ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसे में पेनकिलर लेने से अच्छा है कि अपनी फिंगरटिप्स से स्कैल्प को हल्का-हल्का दबाएँ 2 मिनट तक ऐसा करने से भी राहत मिल सकती है। मगर पेनकिलर लेने से सिर दर्द भले दूर हो जाए मगर नींद को भागना मुश्किल हो जाएगा।
-
भूख को न रोकें: खाली पेट काम करना भी शरीर की ऊर्जा को खत्म करता है । इसलिए अपने पास कुछ ऐसे स्नैक्स रखें, जो भूख भी शांत कर दें और जिनको खाने के बाद भारीपन भी न लगे।
अतः चुटकियों में आलस्य भगाने और शरीर की ऊर्जा को वापस लाने के बहुत से उपाय हैं । बस आपको चुनना है कि कौन सा उपाय आपको फायदा पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें-
सफलता का मंत्र: दान करें, खुशहाल रहें
घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम
हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
