कई बार गर्मियों में हमारी एनर्जी बिल्कुल ही खत्म हो जाती है, हम किसी ऐसे ड्रिंक की तलाश में रहते है जिस को पीने से हम तुरन्त एनर्जी मिल जाए और हम अपना काम पूरे जोश के साथ पूरा कर सके। इसलिए हम कोल्ड ड्रिंक या कोल्ड कॉफी पी लेते हैं। और फौरन ही हमें ताजगी और उर्जापूर्ण महसूस होने लगता है । परन्तु क्या वाकई आप जो भी पेय ले रहें हैं उससे आपको सच में ऊर्जा मिलती है? इसका जवाब है नहीं। कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स जैसे ड्रिंक्स में कैफ़ीन होती है जिससे आपको एक बार तो लगेगा कि अब आप दुबारा से काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन थोड़ी देर बाद आपको पहले से भी ज्यादा थका हुआ महसूस होगा।
आज की हमारी टिप्स व ट्रिक्स को फ़ॉलो करके आप 10 मिनट या उससे भी कम समय में अपने आप को एनर्जी से भर सकते हैं और यह तरीके आपकी सेहत के लिए भी बिल्कुल सुरक्षित हैं।
अपना ब्रेकफास्ट अवश्य करें
कई बार हम जल्दी के चक्कर में अपना ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। ब्रेकफास्ट न करने से आप को बार बार एनर्जी की कमी महसूस होगी। जो लोग सुबह अपना ब्रेकफास्ट कर लेते हैं उन्हें थकावट भी कम महसूस होती है। सुबह ब्रेकफास्ट करना आपको स्ट्रेस से भी दूर रखता है। इसलिए कभी भी अपना ब्रेकफास्ट न छोड़ें।
व्यायाम करें
यदि आप रोजाना योगा व व्यायाम करेंगे तो आप स्वस्थ तो रहेंगे ही, इसके साथ ही आप को थकान भी कम होगी व आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप योगा के साथ साथ मेडिटेशन भी कर सकते है। यह उपाय आपको थकान से लड़ने में बहुत अधिक सहायक रहेगा।
अपने मनपसंदीदा गाना गुनगुनाएं
संगीत से आपके शरीर को मानसिक तौर पर बहुत चैन मिलता है। जब आपका मन खुश होगा तब ही आप काम में अपना पूरा ध्यान लगा पाएंगे और आपको ज्यादा थकान भी महसूस नहीं होगी। इसलिए को गाने या को ट्यून आपको पसंद है उसे हर रोज़ सुबह थोड़ी देर के लिए जरूर गुनगुनाएं।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
आप ब्रेकफास्ट के साथ ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम या अखरोट भी कहा सकते है। इन में को पोषक तत्व होते हैं वो आपको ऊर्जा से भरपूर करने में मदद करेंगे। यदि आप यह नहीं खाएंगे तो आपकी बॉडी में इन न्यूट्रीएंट्स की कमी बनी रहेगी जिस से आप को थकावट महसूस होगी।
दालचीनी खाएं
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप दालचीनी जैसे मसाले को खाते हैं तो आपको तुरंत एनर्जी बढ़ जाती है। यदि दालचीनी नहीं ले सकते तो ,आप पुदीने का प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसकी खुशबू से आप के मूड को रिफ्रेश होने में मदद मिलेगी। जिससे आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।
अधिक से अधिक पानी पिएं
आपको अपनी बॉडी हाइड्रेटेड रखनी चाहिए। कोशिश करे कि आप हर रोज 8 गिलास पानी पिएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी। डिहाइड्रेशन से आपको थकावट महसूस होती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी बॉटल खाली होते ही उसको भरने जाएं। 2-3 मिनट चलने से आप को बोरियत भी महसूस नहीं होगी।
सूर्य की रोशनी में घूमें
सुबह सुबह सूर्य की रोशनी में थोड़ी देर घूमना आपके मूड को पूरी तरह रिफ्रेश कर सकता है। इससे आपका दिमाग विकसित होगा, आप के अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे आप बहुत अच्छे से काम कर पाएंगे। यदि आप बाहर नहीं घूम सकते हैं तो कोशिश करें कि आपके ऑफिस की खिड़की को खोल ले जिससे थोड़ी बहुत धूप अंदर आ सके।
यह भी पढ़ें-
