20+ मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Madhya Pradesh Me Ghumne ki Best Jagah

मध्य प्रदेश में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें

अगर आप भारत के ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखना और जानना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश एक बार घूमने के लिए जरूर जाएँI

Madhya Pradesh Me Ghumne ki Best Jagah: मध्य प्रदेश राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता हैI यहाँ देखने के लिए कई शानदार और एतिहासिक स्थल उपलब्ध हैंI यहाँ कई प्राचीन मंदिर, स्मारक और महल हैं जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं और जिसे देखने के लिए विदेशों से भी यहाँ पर्यटक घूमने के लिए पसंद करते हैंI यहाँ का प्रसिद्ध खुजराहो मंदिर सभी को खूब आकर्षित करता हैI मध्य प्रदेश का ग्वालियर किला और वाईल्डलाइफ सेंचुरी भी काफी प्रसिद्ध हैI अगर आप भारत के ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखना और जानना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश एक बार घूमने के लिए जरूर जाएँI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
ग्वालियर फोर्ट (Gwalior fort)447.9
कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park)258.6
भेड़ाघाट (Bhedaghat)178.8
खजुराहो (Khajuraho)374.5
पंचमढ़ी (Panchmarhi)106.4
उदयगिरि की गुफ़ाएँ (Udayagiri Caves)153.9
ओरछा (orchha)336.6
सांची का स्तूप (Sanchi Stupa)48
इंदौर (Indore)376.0
भीम बेटका शैलाश्रय (Bhim Betka Rock Shelter)152
मांडु (Mandu)468.1
अमरकंटक (Amarkantak)427.9
पेंच राष्ट्रीय उद्यान (Pench National Park)281.7
जबलपुर (Jabalpur)190.5
भोपाल (Bhopal)182.3
कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park)197.8
 पाताल पानी झरना (Hades Water Falls)21
सतना (Satna)393.7
लोटस  वैली झील (Lotus Valley Lake)398.1
दतिया (Datia)372.4
20+ मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Madhya Pradesh Me Ghumne ki Best Jagah
Gwalior fort

ग्वालियर, मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक महत्व वाला शहर माना जाता हैI इस शहर की स्थापना राजा सूरजसेन के द्वारा की गई थीI ग्वालियर शहर को अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए खास रूप से जाना जाता हैI ग्वालियर किला इस शहर का सबसे मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता हैI यह किला एक विशाल पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है और यह लगभग 3 किलोमीटर तक फैला हुआ हैI

इस किला में प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 75 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Kanha National Park
Kanha National Park

मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क मंडला जिले में स्थित हैI यह पार्क राजसी बाघ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों का भी घर माना जाता हैI यह पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क है और यह एशिया के सर्वश्रेष्ठ पार्कों की सूची में भी शामिल किया गया हैI इस पार्क का मुख्य आकर्षण यहाँ का रॉयल बंगाल टाइगर हैI

यहाँ पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ एक जिप पर 6 लोग एक बार में सवारी कर सकते हैं और इसके लिए 8500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Bhedaghat
Bhedaghat

मध्य प्रदेश का भेड़ाघाट जबलपुर जिले में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल हैI भेड़ाघाट अपने धुंआदार झरने के लिए जाना जाता हैI यह पानी का एक विशाल झरना है, जो लगभग 98 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता हैI इसके अलावा भेड़ाघाट अपनी संगमरमर की चट्टानों के लिए जाना जाता हैI

इस स्थान को देखने के लिए पर्यटकों को 30 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Khajuraho
Khajuraho

खजुराहो मध्य प्रदेश के प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक हैI यह बुंदेलखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैI यह स्थान अपने खजुराहो मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है और इसे यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल भी किया गया हैI यहाँ आने पर आपको दो प्राचीन मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर भी देखने को मिलेंगेI

इस मंदिर में दर्शन के लिए पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ पर्यटकों को 40 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Panchmarhi
Panchmarhi

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैI यह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित है, इसी वजह से इसे सतपुड़ा की रानी के रूप में भी जाना जाता हैI पंचमढ़ी की गुफाओं का पौराणिक और पुरातात्विक महव भी है, यहाँ के गुफाओं में पांडवों के निवास और प्राचीन शैल चित्रों की उपस्थिति मौजूद हैI

पंचमढ़ी देखने के लिए पर्यटकों को 1250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Udayagiri Caves
Udayagiri Caves

उदयगिरि की गुफाएँ अत्यंत सुन्दर हैंI एकांत स्थान पर स्थित इन गुफाओं में कई बौद्ध अवशेष भी पाए जाते हैंI यह गुफा भगवान शिव और उनके अलग-अलग अवतार को समर्पित हैI इस गुफा के अन्दर भगवान विष्णु के लेटे हुए मुद्रा में एक खूबसूरत प्रतिमा है, जिसे यहाँ जाने पर जरूर देखना चाहिएI

यहाँ अन्दर जाने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 15 रूपए का प्रवेश शुल्क और विदेशियों को 200 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

orchha
orchha

ओरछा एक ऐतिहासिक शहर है और यह बेतवा नदी के तट पर स्थित हैI यह शहर अपने भव्य महलों और जटिल नक्काशीदार मंदिरों के लिए खास रूप से जाना जाता हैI इतिहास के बारे में रूचि रखने वाले लोगों के लिए ओरछा सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैI इस स्थान को देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैंI

यहाँ भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए का प्रवेश शुल्क और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI अगर आप यहाँ कैमरा लेकर जाते हैं तो आपको इसके लिए आपको अलग से 30 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI  

Sanchi Stupa
Sanchi Stupa

सांची स्तूप की स्थापना मौर्य वंश के सम्राट अशोक के आदेश पर किया गया थाI इस स्थान पर भगवान बुद्ध के अवशेष भी रखे हुए हैंI यह रायसेन जिले के सांची में बेतवा नहीं के तट पर स्थित हैI भोपाल से इस स्तूप की दूरी लगभग 46 किलोमीटर हैI यह स्तूप अपनी आकर्षक कला कृतियों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैI इसे यूनेस्को द्वारा 1982 में विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया गया थाI

यहाँ आने पर सभी पर्यटकों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ 40 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता है, बिना प्रवेश शुल्क के आप यहाँ प्रवेश नहीं कर सकते हैंI

Indore
Indore

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर माना जाता हैI यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर भी माना गया हैI ऐसा माना जाता है कि भगवान इंद्र ने इस भूमि पर ध्यान किया था और स्वामी इंद्रपुरी को इस मंदिर की स्थापना के लिए प्रेरित किया थाI यहाँ का इंदौरी पोहा बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैI

इस शहर को देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI सभी पर्यटक यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI

Bhim Betka Rock Shelter
Bhim Betka Rock Shelter

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध भीम बेटका रायसेन जिले में स्थित हैI यह भोपाल से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ पहुँचने के लिए सड़क मार्ग का ही इस्तेमाल किया जाता हैI यह स्थान आदि-मानव द्वारा बनाए गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध हैI इन चित्रों में पुरापाषाण काल से लेकर मध्यपाषाण काल तक का समय नज़र आता हैI

यहाँ सभी भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए का और विदेशी पर्यटकों को 100 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता है, बिना प्रवेश शुल्क के आप यहाँ प्रवेश नहीं कर सकते हैंI

Mandu
Mandu

मांडू किला एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है और यह अपने खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारकों की वास्तुकला के लिए खासतौर पर जाना जाता हैI मांडू किला, विंध्य पहाड़ी से लगभग 592 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI यह किला तक़रीबन 82 किलोमीटर में फैला हुआ हैI मॉनसून के मौसम में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

यहाँ आने पर सभी भारतीय पर्यटकों को 5 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Amarkantak
Amarkantak

अमरकंटक हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैI यहाँ का अमरकंटक मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI यह मंदिर 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI यह स्थान नर्मदा नदी और सोनभद्र नदियों का भी उद्गम स्थल माना गया हैI ऊँचे पहाड़ों और घने जंगलों के बीच इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

इस स्थान पर किसी भी पर्यटक को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है, यह स्थान घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क हैI

Pench National Park
Pench National Park

मध्य प्रदेश का पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत का उन्‍नीसवां टाइगर रिजर्व है और यह सतपुड़ा की पहाड़ियों के दक्षिणी भाग में स्थित हैI इस जगह का नाम यहाँ बहने वाली पेंच नदी के नाम पर पड़ा है, जो इस उद्यान की जीवन रेखा हैI यहाँ काले बाघों और पैंथर के अलावा काले नेप्ड खरगोश, उड़ने वाली गिलहरी, सफेद आंखों वाले बाज, चितकबरे मालाबार हॉर्नबिल्स और साही इत्यादि जानवर देखने को मिलते हैंI

यहाँ आने पर पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है, पर्यटक यहाँ आराम से निशुल्क घूम सकते हैंI

Jabalpur
Jabalpur

जबलपुर शहर नर्मदा नदी के किनारों पर स्थित हैI प्राचीन पुराणों के अनुसार जबलपुर शहर का संबंध जाबालि ऋषि से हैI ऐसा कहा जाता है कि वह यहीं पर निवास करते थेI यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगहें हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैंI

जबलपुर घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Bhopal
Bhopal

भोपाल शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता हैI यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैंI इस शहर का नाम राजा भोज के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 11 वीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना की थीI यहाँ का ऊपरी झील सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसे ‘भोजताल’ या ‘बड़ा तालाब’ के नाम से जाना जाता हैI इस झील के पास में ही कमला पार्क नाम का एक बहुत बड़ा गार्डन है, जो इस झील की खूबसूरती बढ़ा देती हैI

भोपाल शहर देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन हाँ यहाँ के कुछ प्रसिद्ध स्थानों को देखने के लिए अगर आप जाते हैं तो आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ेगाI

Kuno National Park
Kuno National Park

कुनों नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक बेहतर स्थान हैI  2018 में इस पार्क को  देश का नेशनल पार्क घोषित किया गया हैI यह वही पार्क है जिसमें नामीबिया से लाए गए नर व मादा चीते छोड़े गये थेI यह पार्क लगभग 900 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैI यहाँ पर कई तरह के जानवर देखने को मिलते हैंI

कुनो नेशनल पार्क में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को 750 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Hades Water Falls
Hades Water Falls

मध्य प्रदेश में पाताल पानी झरना इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित हैI यह झरना तक़रीबन 300 फीट ऊंचा हैI यह एक पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय हैI यहाँ स्थानीय लोग और पर्यटक आना-जाना काफी पसंद करते हैंI मानसून के मौसम में इस झरने की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

पाताल पानी झरना को देखने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Satna
Satna

मध्य प्रदेश का सतना शहर चूना पत्थर और डोलोमाइट भंडार के लिए जाना जाता हैI सतना में देखने के लिए शारदा देवी मंदिर, चित्रकूट धाम, रावतपुरा आश्रम, धवारी के साईं बाबा मंदिर और वेंकटेश मंदिर जैसे कई स्थान हैंI सतना के प्रसिद्ध स्थानों को देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आते हैंI  

यहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Lotus Valley Lake
Lotus Valley Lake

लोटस वैली झील देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Datia
Datia

दतिया माँ पीताम्बरा शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध हैI यह शक्ति पीठ देश का प्रसिद्ध “शक्ति-पीठ” हैI श्री गोलोकवासी स्वामीजी महाराज ने इसी स्थान पर “बगला मुखी देवी” और “धूमावती माई” की स्थापना की थीI यहाँ दर्शन के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आते हैंI

यहाँ प्रवेश करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, पर्यटक यहाँ निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI

मध्यप्रदेश एक खूबसूरत राज्य है, वैसे तो आप यहाँ घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहाँ घूमने जाने के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना सबसे ज्यादा अच्छा होता हैI इस मौसम में यहाँ की सुंदरता देखते ही बनती हैI साथ ही नवंबर के मौसम में यहाँ तानसेन संगीत उत्सव का आयोजन भी किया जाता है, जो यहाँ की संस्कृति को दर्शाता हैI

मध्यप्रदेश कैसे पहुँचे?

सड़क मार्ग से- अगर आप सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश पहुंचना चाहते हैं तो आप यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI मध्य प्रदेश राज्य सड़क मार्ग से देख के सभी बड़ों शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ के लिए प्राइवेट और सरकारी दोनों ही बसें चलती हैंI

हवाई मार्ग से – मध्य प्रदेश राज्य में दो प्रमुख हवाई अड्डे हैं, जहाँ से देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट्स चलती हैंI एक हवाई अड्डा भोपाल में है और दूसरा हवाई अड्डा इंदौर में हैI आप इन दोनों ही हवाई अड्डे से मध्य प्रदेश के सभी शहरों को अच्छे से देख सकते हैंI

रेल मार्ग से- रेलमार्ग से मध्य प्रदेश पहुंचना बहुत ही आसान हैI यह राज्य रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ के लिए देश के सभी बड़े शहरों से ट्रेनें चलती हैं, जिससे आसानी से और कम पैसों में मध्य प्रदेश पहुँचा जा सकता हैI

एच 2 स्कीम नंबर 54, मेघदूत गार्डन, विजय नगर, मध्य प्रदेश

ताज लेक फ्रंट

698एम+99, भदभदा रोड, मेन रोड नंबर 3, चौराहा, भोपाल, मध्य प्रदेश

रेडिसन ब्लू होटल

12, रिंग रोड, स्कीम नंबर 171, इंदौर, मध्य प्रदेश

FAQ | मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मध्यप्रदेश घूमने में कितना दिन लगता है?

मध्यप्रदेश अच्छे से घूमने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 दिन का समय लग जाएगाI

मध्यप्रदेश घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

मध्य प्रदेश अच्छे से घूमने के लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपयों की जरूरत होगी, तभी आप यहाँ अच्छे से घूम पाएंगेI

मध्यप्रदेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

वैसे तो आप मध्यप्रदेश घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर दिसंबर तक का महीना होता हैI

मुझे मध्यप्रदेश में कहाँ रहना चाहिए?

मध्यप्रदेश में रहने के लिए आपको कई अच्छे-अच्छे और सस्ते होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल का चुनाव बड़े आराम से कर सकते हैंI

रात के समय मध्यप्रदेश में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

मध्य प्रदेश में आप रात के समय यहाँ के कुछ प्रसिद्ध स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैंI

हम रात में मध्यप्रदेश में क्या कर सकते हैं?

मध्यप्रदेश में आप यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमने के लिए जा सकते हैंI साथ ही रात के समय आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI यहाँ का खाना काफी टेस्टी होता हैI  

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...