स्टाइलिश कुर्ती इन हॉट समर: Summer Kurti
Stylish kurti for hot summer

Summer Kurti: इंडियन समर फैशन में कूल और स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की डबल लेयर, बिग पैटर्न, स्ट्रेट कुर्ती विद पैंट और प्लेन कुर्ती विद स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल कुर्ती के डिजाइंस में काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं।

स्कर्ट विद कुर्ती का फैशन इस बार के ट्रेंड में भी इन है। इसमें सिंगल शेड और बॉर्डर पैटर्न ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इन्हें और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए उस पर प्रिंटेड स्कार्फ भी ड्रेप कर सकती हैं।

लाइट पार्टी वेयर के लिए आप इस तरह के चंदेरी फैब्रिक पर डिजाइनर कुर्ती विद पैंट भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस आउटफिट को और भी खास बना रहे हैं इसके एथनिक प्रिंट्स।

डार्क शेड्स में आप इस तरह का ब्ल्यू और पिंक कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं, पर समर्स में यह कलर कॉम्बिनेशन दिन में अच्छा नहीं लगेगा। इस तरह के कलर्स नाइट पार्टी में ज्यादा अच्छे लगते हैं।

इंडियन कुतयों में अनारकली पैटर्न का फैशन इस बार भी पसंद किया जा रहा है। इसे ऑफिस से लेकर पार्टी आदि में पहना जा सकता है। इसका कलर और प्रिंट दोनों ही बेहद खूबसूरत है।

Summer Kurti
Anarkali Kurti

डबल लेयर वाली कुर्ती भी आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसमें अंदर का प्लेन बेस और ऊपर प्रिंट वाली कुर्ती पसंद की जा रही है।

स्टाइलिश कुतयों में आप इस तरह के पैटर्न और डिजाइन भी चुन सकती हैं। ऐसे डिजाइंस पहनने के बाद रिफ्रेश लुक देते हैं। डिजाइनर्स भी अब प्रिंट्स के साथ का$फी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।