Stylish Kurtis for Summer: गर्मी के मौसम में कुर्तियों से बेहतर अन्य कोई एथनिक वियर नहीं होता है। आप इन कुर्तियों को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ लेटेस्ट कुर्तियों के स्टाइल के बारे में-
एंब्रायडिड कुर्ती

गर्मी के मौसम में कॉटन कुर्ती बेहद कंफर्टेबल लगती हैं। आप भी इस तरह व्हाइट एंब्रॉयडिड कुर्ती को जींस से लेकर लेगिंग्स तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसे हूप्स से स्टाइल करें।
प्रिंटेड कुर्ती

अगर आप एक लाइटवेट कुर्ती स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में इस तरह प्रिंटेड कुर्ती को स्टाइल करें। बांधनी प्रिंट की कुर्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ बेहद अच्छी लगती है।
शॉर्ट कुर्ती

शॉर्ट कुर्ती को भी आप अपने समर लुक का हिस्सा बना सकती हैं। आप इस शॉर्ट कुर्ती को प्लाजो या जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। ऑफिस लुक में भी यह कुर्ती काफी अच्छी लगती है।
स्ट्रेट कुर्ती

स्ट्रेट कुर्ती आपको एक स्लिम लुक देती है। इसमें आप फ्लोरल प्रिंट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्ट्रेट पैंट लुक काफी अच्छा लगता है। साथ में हाई हील्स डाल लें।
स्लिट कुर्ती

अमूमन हम स्कर्ट या ड्रेस में स्लिट लुक कैरी करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए स्लिट डलवा लें। इसे ट्राउजर या कूलाट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
प्लेन कुर्ती

प्लेन कुर्ती को अगर आप मैचिंग प्लाजो के साथ कैरी करती हैं तो आपका लुक काफी अच्छा लगता है। इसके साथ प्रिंटेड दुपट्टा कैरी करके अपने स्टाइल को एन्हान्स करें।
रेड प्रिंटेड कुर्ती

रेड प्रिंटेड कुर्ती के साथ व्हाइट पैंट को स्टाइल करके आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। इसके साथ आप स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को खास बनाएं।
सॉलिड कॉटन कुर्ती

ब्लैक सॉलिड कॉटन कुर्ती को आप व्हाइट या ब्लू जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को केजुअल्स से लेकर ऑफिस तक में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
