धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस पर न केवल देवी लक्ष्मी की बल्कि कुबेर की भी यह पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी चलन है। इस दिन इस दिन नए बर्तन खरीदना या कोई नयी वास्तु खरीदना शुभ माना जाता है तथा शाम को घर में और घर के बाहर 13 दीए जलाएं जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवन से की गई प्रार्थनों का दुगना फल मिलता है। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है।​
 
​​इस दिन क्या खरीदें
 
धनतेरस के दिन चांदी व पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए, क्योकि इन्हें खरीदनें सेआपको मानसिक शांति मिलेगी और आपकी सेहत सही रहेगी। घर में धन प्राप्ति के लिए कुबेर देवता की पूजा करें। इसके साथ ही मृत्यु देवता यमराज के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इस दिन दीपदान जरुर करना चाहिए क्योकि इस दिन दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। इस बार धनतेरस के दिन बहुत ही अच्छा मुहूर्त और दुर्लभ है। इस दिन लग्न के अनुसार खरीददारी करने से सुख-समृद्धि आती है।
 
धनतेरस पर क्‍या है पूजा का मुहूर्त
 
 
धनतेरस पर पूजा का समय – 19:32 अपराह्न से 20:18 बजे तक
प्रदोष काल -17:49 बजे से 20:18 अपराह्न
वृषभ काल – 19:32 अपराह्न से 21:33 बजे तक
 
17 अक्‍टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी।
18 अक्‍टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजे समाप्‍त होगी।
सूर्योदय के बाद शुरू होने वाले प्रदोषकाल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए।
 
 
ऐसे करें पूजा
 
धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठें और अपने सभी नित्य कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद अपना रोज की तरह पूजा करें इसके बाद धन्वंतरि की मूर्ति या तस्वीर को पूजा स्थल में स्थापित करें। इस बात का ध्यान रहें कि जब आप भगवान की मूर्ति स्थापित कर रहें हो, तो आपका मुख पूर्व की तरफ पड़े। इसके बाद हाथ में फूल और अक्षत लेकर धन्वंतरि का आवाहन करें-
सत्यं च येन निरतं रोगं विधूतं,
अन्वेषित च सविधिं आरोग्यमस्य।
गूढं निगूढं औषध्यरूपम्, धन्वन्तरिं च सततं प्रणमामि नित्यं।।
इसके बाद चावल और आचमन के लिए जल चढाएं। इसके बाद भगवान को गंध, अबीर, गुलाल पुष्प, रोली, आदि लगाएं। साथ ही चांदी य़ा फिर किसी भी तरह के बर्तन में खीर का भोग लगाएं। भोग के बाद फिर आचमन करें। फिर उनके मुख की शुद्धि के लिए पान, लौंग, सुपारी चढ़ाएं।
 
 
ये भी पढ़ें-