The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
हर महिला की चाहत होती है कि वो दूसरों से ज्यादा खूबसूरत और जवान दिखे। लेकिन त्वचा की देखभाल से जुड़ी कुछ गलतियां भले ही छोटी क्यों ना हों, पर उनकी वजह से त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है। उन गलतियों की वजह से चेहरे पर ढलती उम्र के निशान तक नजर आने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं त्वचा संबंधी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जो त्वचा को नुकसान तो पहुंचाती ही हैं साथ ही हमें उम्रदराज़ भी दिखाती हैं –
शुरुआत से ही स्किन केयर पर ध्यान न देना
आमतौर पर उम्र के निशान चेहरे पर 30 वर्ष की आयु से पहले नज़र नहीं आते हैं। यही वजह है कि हम अपनी त्वचा की देखभाल भी इससे पहले करना शुरू नहीं करते हैं जबकि यदि शुरुआत से ही अपनी त्वचा की देखभाल अच्छी तरह से की जाए तो 30 की उम्र के बाद भी एजिंग के निशान जैसे फाइन लाइन्स, रिंकल्स , लटकती त्वचा हमारे चेहरे पर नजर नहीं आएंगे। कोशिश करें कि 20 साल की उम्र से ही त्वचा की देखभाल शुरू कर दें । क्योंकि इसी समय से स्किन की एजिंग की प्रक्रिया शुरू होने लग जाती है। इस उम्र में त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक तत्वों और अच्छे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना
कई बार गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती में ग्रहण लगा देता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि उन्हीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो आपकी स्किन को सूट करते हों और त्वचा पर किसी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से जांच परख लें । हमेशा ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल में लाएं।
खाने में पौष्टिक चीज़ें शामिल न करना
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान नहीं देते हैं जैसे पौष्टिक खाने की जगह वो फ़ास्ट फूड्स खाने लगते हैं। जिनका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है और त्वचा कम उम्र में ही खराब होने लगती है और उम्र ज्यादा नज़र आने लगती है।
बालों और हाथों पर ध्यान न देना
किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से ही होती है। खासतौर पर महिलाएं अपने खूबसूरत बालों की वजह से ही और ज्यादा सुंदर नज़र आती हैं। लेकिन बालों की सही देखभाल न करने की वजह से बाल जल्दी ही टूटकर झड़ने लगते हैं और एजिंग के लक्षण नज़र आने लगते हैं। इसके अलावा अक्सर महिलाएं अपने हाथों की देखभाल करना भी जरूरी नहीं समझती हैं और वो सिर्फ चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। जबकि चेहरे के साथ हाथों की देखभाल भी अति आवश्यक है।