बिग बॉस 13 में शहनाज ने बहुत सुर्खियां बटोरी उसी के चलते उनका नया सिरीयल शुरू हो गया है। जिसका नाम ‘मुझसे शादी करोगे’ है। इन दिनों शो में कलर्स टीवी के ही रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में शहनाज गिल नजर आ रही हैं। इस शो में शहनाज अपना दूल्हा ढूंढ रही हैं। शहनाज के दूल्हा बनने के कंप्टीशन में पांच लड़के हैं।
शो के दौरान कुछ टास्क करवाए जाते हैं जिसमें सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले को अडवांटेज दिया जाता है। शो के आनेवाले एपिसोड में टास्क के दौरान शहनाज गिल कंटेस्टेंटस के रवैयै से नाराज होती दिखेंगी। नाराज शहनाज गिल गुस्से में आकर कंटेस्टेंट्स के दिए गए गिफ्ट को आग में फेंक देंगी। अब इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शहनाज का हुस्सा साफ नजर आ रहा है। देखिए-
लेकिन कंटेस्टेंट्स द्वारा लाए गए गिफ्ट न ही पारस छाबड़ा को पसंद आता है और न ही शहनाज गिल को। शो में शहनाज गिल को कोई कंटेस्टेंट टेडी बियर गिफ्ट करता है जिसपर ‘सिडनाज’ का टैग लगा होता है। यह देख शहनाज गिल गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, ‘जो आपने ये खेला ‘सिडनाज’, बहुत हो गए ड्रामे। आप जिस चीज के लिए आए हो उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी।’
यह भी पढ़िए-
राष्ट्रपति भवन में इवांका ट्रंप का दिखा अनारकली लुक, फोटो हो रही वायरल
वांका ट्रंप ने ताजमहल दौरे के दौरान पहनी लाखों की ड्रेस, जानिए असल कीमत
