स्टार प्लस पर एक समय पर सीरियल कुमकुम आया करता था, जिसमें कुमकुम की भूमिका निभाने वाली जूही परमार नें सबके दिलों में जगह बना ली थी लेकिन फिर वह  छोटे पर्दे से दूर होती चली गईं और पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ते हुएं जूही परमार ने 2009 में टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से शादी कर ली। मगर दोनों के रिश्ते में कुछ साल बाद खट्टास आने लगी। इसी वजह से दोनों ने  2018 में तलाक ले लिया। 

 

जूही और सचिन की बेटी समायरा अब 6 साल की हो गई है और अपनी मां के साथ रहती है। मगर अब दोनों बेटी के लिए एक साथ आए हैं। दोनों बेटी समायरा के साथ गए  थे। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 22 मई को दोनों मुंबई में फिल्म अलादीन की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ में नजर आए। मगर कैमरे से बचने के लिए दोनों ने थिएटर में पीछे के गेट से एंट्री की। थिएटर में जाते समय तो दोनों मीडिया की नजरों से बच गए थे लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद बाहर आते समय दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। जिसके बाद दोनों से साथ में एक स्टेटमेंट दिया।

 

 
जूही और सचिन ने कहा- सबसे पहले हम दोनों पेरेंट्स हैं उसके बाद कुछ और। हम दोनों  ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हम अपने शिकवे दूर रखकर बेटी की अच्छी परवरिश करने की कोशिश करेंगे। तलाक की वजह से हम अपनी बेटी से दूर नहीं हो गए हैं। हम पॉजिटिव जोन में हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि हमें सपोर्ट करें।