Aneri Vajani Looks: टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अनेरी वजानी ‘माया’ और ‘अनुपमा‘ जैसे सुपरहिट शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से अपने चाहने वालों का दिल जीत चुकी है। अनेरी अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने के साथ-साथ अपने ट्रेडिशनल और फैशनेबल फैशन सेंस के चलते भी अक्सर चर्चा का केंद्र बनी रहती है। अनेरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत लुक्स को साझा करती रहती हैं, जिन्हें देख उनके फैंस उनकी तारीफ करने से नहीं चूकते हैं। आइये अनेरी के कुछ सुपरहिट लुक्स पर नजर डालते हैं।
Also read : सोनम कपूर का लेटेस्ट ज्वेलरी कलेक्शन है बेहद खास, देख रह जाएंगी दंग: Sonam Kapoor Jewellery Collection
अनेरी वजानी के खास खूबसूरत लुक्स देख कर लें, आउटफिट रीक्रिएट : Aneri Vajani Superhit Looks
खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी
अनेरी ने इस लुक में लाइटवेट और बेहद खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी को बड़े ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। इस साड़ी लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, इस तरह की प्रिंटेड साड़ियां टाइमलेस होती है। जिनका फैशन लंबे समय तक आउट नही होता है। आप भी अनेरी की तरह प्रिंटेड साड़ी को फुल स्लीव्स स्टाइलिश ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड कर रही है।
हैवी लहंगा चोली लुक
अनेरी का ये खास हैवी लहंगा लुक शादी पार्टी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अनेरी इस रॉयल लहंगा लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, इस लुक में उन्होंने मल्टीकलर टोन लहंगे को हैवी वी नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। अनेरी ने इस लुक में सटल मेकअप के साथ मेसी बन हेयर स्टाइल और खूबसूरत ज्वेलरी को स्टाइल कर लुक को कंप्लीट किया है। आप भी हैवी लहंगा ड्रेस के दुपट्टे को अनेरी की तरह बेल्ट के साथ कैरी कर सकती है।
कैजुअल इंडियन को-ऑर्ड सेट
अनेरी का ये सुपर कैजुअल और स्टाइलिश लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। इस लुक में उन्होंने रॉयल ब्लू कलर को-ऑर्ड सेट को कंट्रास्ट इयरिंग्स के साथ कैरी किया है, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आजकल इस तरह के को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंडी है और मार्केट में आसानी से उपलब्ध भी हैं। आप भी अनेरी की तरह इस लुक डे आउटिंग या ऑफिस में कंफर्टेबल रहने और स्टाइलिश दिखने के लिए कैरी कर सकती हैं।
अनेरी का पॉपुलर येलो साड़ी लुक
अनेरी वजानी का ये बेहद खूबसूरत येलो साड़ी लुक सोशल मीडिया पर फैंस की काफी तारीफें बटोर चुका है। इस लुक में अनेरी ने येलो नेट साड़ी को डीप वी नेक बनारसी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अनेरी ने लो बन हेयरस्टाइल के साथ गजरा, हाथों में मैचिंग चूड़ियां, खूबसूरत ग्लोइंग मेकअप और कंट्रास्ट ग्रीन चोकर सेट और मैचिंग इयरिंग्स को एक्सेसराइज किया है। आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती है।
सुपर स्टाइलिश शरारा सेट
इस लुक में अनेरी काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही है। उन्होंने इस लुक में काफी डिफरेंट और अलग तरह का डिजाइनर शरारा सेट वियर किया है। अनेरी ने इस खूबसूरत लुक में हैवी मिरर वर्क के साथ डीप वी नेक कुर्ती को मैचिंग दुपट्टे और स्कर्ट स्टाइल शरारे को स्टाइल किया है। अनेरी ने लुक को स्टाइलिश तरीके से कंप्लीट करने के लिए मिनिमल ज्वेलरी, कर्ली वेव्स हेयर स्टाइल, बोल्ड लिप्स और पोटली बैग को कैरी किया।
