Mohsin Khan: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा से अहम किरदार निभाने वाली कलाकार की विदाई होने वाली है। इस शो के हर किरदार को लोगों ने खूब सराहा और प्यार दिया हैं। शो में हर रोज कोई नया मोड आ जाता है जिससे इसकी लोकप्रियता बढती ही जा रही है। ऐसे में खबर आई है कि अनुज कपाडिया की बहन मालविका का किरदार निभाने वाली अनेरी वजानी ने शो छोड़ सकतीं हैं। जहां एक ओर अनेरी के शो छोडने की खबर आई है वहीं ये रिश्ता क्या कहलाती है फेम मोहसिन खान के शो में शामिल किए जाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
क्या है अनेरी के शो छोडने की वजह
टीवी के नम्बर वन शो में अहम किरदार को छोडने के पीछे अनेरी की अपनी कोई वजह है या मेकर्स ने शो निकाला है? जब अनेरी की शो में एंट्री हुई थी तो दर्शकों काे एक पहेली की तरह दिखाया गया था। जिसकी वजह से अनुज का अनेरी के साथ रिश्ता क्या है ये समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद अनेरी और अनुज के बीच भाई बहन की जो केमेस्ट्री दिखाई गई उसने दर्शकों का दिल जीत लिया। एक किरदार काे स्थापित करने के बाद अनेरी के शो छोडने के पीछे वजह क्या हो सकती है। खबरों के मुताबिक, अनेरी रियलिटी शो खतरों के खिलाडी का हिस्सा बन सकती हैं। माना जा रहा है कि अनेरी शो से अलविदा कर सकतीं हैं। लेकिन इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई।
बता दें अनुज की शादी के बीच अनेरी का जरूरी काम से विदेश जाना इस बात का संकेत है। अनेरी यानि मालविका के शो को छोडने को इसका एक पार्ट बनाकर दिखाया जा रहा है। इससे ये भी लगता है कि शायद आगे चलकर उनकी शो में दोबारा वापसी हो सकती है। वहीं अनेरी के फैंस ने सोशल मीडिया पर ‘वी मिस यू मुक्कू’ को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

मोहसिन अनुपमा के सेट पर…
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान की अनुपमा में एंट्री की खबरें भी सामने आ रही हैं। ‘मोहसिन खान और अनेरी वजानी की अनुपमा के सेट से एक फोटो सामने आई है जिसकी वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मोहसिन इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। मोहसिन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इन फोटोज को शेअर किया है। मोहसिन खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

मोहसिन ने 2014 में ‘लव बाई चांस’ से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की वजह से पहचान मिली, अनुपमा में उनकी एंट्री फैंस के लिए अच्छी खबर हो सकती हैं। क्योंकि काफी लम्बे समय से फैंस उनके किसी नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।