प्रिटी ज़िंटा और जीन गुडएनफ के वेडिंग पार्टी पर सलमान ने लूलिया वंतूर के साथ पहुंचकर अपने फैन्स को ये संदेश तो दे दिया कि वो अब अकेले नहीं हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही सलमान लूलिया के साथ शादी के गठबंधन में भी बंध जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान पर शादी के उनके परिवार खासतौर से मां सलमा द्वारा काफी दबाव बनाए जाने के बाद सलमान ने भी लूलिया के साथ शादी का मन बना लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसी चर्चाएं हैं कि इस साल अपने जन्मदिन के दिन यानि 27 दिसंबर को सलमान और लुलिया शादी कर सकते हैं। 
गौरतलब है कि लूलिया वंतूर के पहले सलमान खान का नाम कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, सोमी अली और संगीता बिजलानी के साथ जुड़ चुका है और लंबे रिलेशनशिप के बाद भी इनमें से कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका था। 

ये भी बता दें कि लूलिया वंतूर जल्द ही सलमान खान के साथ एक रिएलिटी शो होस्ट करते नज़र आएंगी जिसके लिए वो हिन्दी सीख रही हैं। 35 वर्षीय लूलिया रोमानिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग और टीवी प्रज़ेन्टर के रूप में की थी। लूलिया ने बॉलीवुड की फिल्म ‘ओ तेरी’ में आइटम सॉन्ग भी किया है।

 

 

ये भी पढ़े-

सैफ से करीना की एक्सपेक्टेशन कभी कम नहीं होती 

कपिल का उड़ाया मजाक सानिया मिर्जा और फराह खान ने

बिग बी की ‘टीई3एन’ है इमोशनल थ्रिलर, देखिए ट्रेलर

 

आप हमें  फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।