आपको आपके फेवरेट स्टार के बारे में ये बात पता है या नहीं
आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 10 सितारों के अच्छे और बुरे सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।
Bollywood Stars Secrets: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार है, जिनकी दुनिया दीवानी है। फैंस भी अपने स्टार्स के लिए हर हद से गुजरने के लिए तैयार होते हैं। वह अपने पसंदीदा स्टार के बारे में हर एक बात जानना चाहते हैं। हालांकि, बॉलीवुड स्टार्स के बारे में कुछ जानकारियां ऐसी भी हैं, जो फैंस के पास आसानी से नहीं पहुंच पाती है। लेकिन, आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 10 सितारों के अच्छे और बुरे सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।
Bollywood Stars Secrets: रणबीर कपूर
लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले रणबीर कपूर एक चीज़ से काफी डरते हैं। वह वो चीज़ कॉकरोच और मकड़ी हैं। रणबीर को कॉकरोच से काफी डर लगता है। इस बात का खुलासा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक टॉक शो के दौरान किया था।
यह भी देखे-बॉलीवुड की इन फिल्मों ने तोड़ा महिलाओं को लेकर स्टीरियोटाइप
विद्या बालन
‘द डर्टी पिक्चर’ में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री विद्या बालन काली बिल्लियों से काफी डरती है। इसके साथ ही विद्या अकेले रात में नहीं सो सकती है, उन्हें अंधेरे से काफी डर लगता है। विद्या खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं। इसके साथ ही विद्या को साड़ी कलेक्शन का भी शौक हैं। उनके पास 800 से अधिक साड़ियां हैं।
कंगना रनौत
धाकड़ गर्ल कंगना रनौत के बयान से हर सेलिब्रिटी डरता है। लेकिन, क्वीन कंगना रनौत को सांपों से काफी डर लगता हैं। जी हां, कंगना अगर कहीं भी शूटिंग लोकेशन पर जाती हैं, तो सबसे पहले यही बात पूछती है कि कहीं यहां पर सांप तो नहीं आते हैं?
सोनम कपूर
फैशन आइकॉन सोनम कपूर लिफ्ट से काफी डरती है। चाहे उन्हें कितनी ऊंची बिल्डिंग पर क्यों ना जाना पड़े, वह कभी भी लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह खुद सीढ़ियों से चलकर जाती है।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ को आपने फिल्मों में टमाटर के साथ खेलते हुए देखा होगा। लेकिन, बेहद कम लोग जानते हैं कि कटरीना असल जिंदगी में टमाटर से काफी डरती है। यहां तक कि उन्होंने एक बार टमाटर कैचअप ब्रांड को प्रमोट करने से भी मना कर दिया था।
सलमान खान
सलमान खान को एक बहुत ही अलग तरह की आदत हैं। जी हां, उन्हें दुनिया भर की डिओडरेंट और डिजाइनर हर्बल साबुन इकट्ठा करने का काफी शौक है। सलमान जिस भी देश में जाते हैं, वहां से कोई फ्रेगरेंस या साबुन जरूर लेकर आते हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने टॉक शो के दौरान बताया था कि उन्हें बचपन से हाथों के नाखून चबाने की गंदी आदत है। उन्होंने इस आदत को छुड़ाने के लिए कई उपाय भी आजमाए, लेकिन कुछ काम नहीं आया।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिस सीक्रेट के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वह काफी हैरान करने वाला है। आमिर को नियमित रूप से नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है और यह बात वो खुद कबूल कर चुके हैं।
प्रिटी जिंटा
डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा को एक बेहद अच्छी आदत है, जिसके बारे में उनके फैंस को जरूर जानना चाहिए। दरअसल, प्रीति जिंटा अपने घर और बाथरूम की सफाई खुद करती हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि घरेलू महिला होने के नाते बाथरूम सफाई करने की जिम्मेदारी मेरी हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का भी एक सीक्रेट है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जी हां, अमिताभ अपने दोनों हाथों से लिख सकते हैं।
बॉलीवुड के इन स्टार्स का सीक्रेट काफी अलग है, जिसके बारे में फैंस को जरूर पता चाहिए। इन सीक्रेट के बारे में स्टार्स ने खुद अलग-अलग जगहों पर खुलासा किया हैं।
