शाम के स्नैक्स में इस बार मेथी वड़ा बनाएं, जानें रेसिपी: Methi Vada Recipe
Methi Vada Recipe

शाम के स्नैक्स में इस बार मेथी वड़ा बनाएं, जानें रेसिपी: Methi Vada Recipe

अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ नया स्नैक्स बनाने के बारे में सोच रहे है, तो आप इस बार मेथी वड़ा ट्राई कर सकते है।

Methi Vada Recipe: शाम को चाय पीते समय कुछ नई चीज खाने का मन करता है। अब कभी पोहा, कभी कचौड़ी तो कभी फ्राई किए हुए आलू मटर खा है। लेकिन हर बार वहीं सेम चीज़ खाने का दिल भी नहीं करता है। अभी तो मार्केट में हर जगह मेथी भी मिल रही है। अब मेथी से ज्यातर लोग पराठा, पूड़ी और आलू के साथ साग भी बनाते है। लेकिन क्या आपको पता है, पोषक तत्वों में भरपूर मेथी से भी स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते है? जी हां मेथी से भी एकदम क्रिस्पी स्नैक्स मिनटों में बनाया जा सकता है। मेथी से आप स्नैक्स के रूप में मेथी वड़ा बना सकते है। मेथी वड़ा महाराष्ट्र की फेमस स्नैक्स है। इसे आप शाम को चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते है। ये स्नैक्स बनाने में बेहद आसान है और खाने में उतना ही स्वादिष्ट लगता है। यदि आप इस स्नैक्स को बनाने के बारे में सोच रहे है, तो हमारी इस रेसिपी को फॉलो कर सकते है।

Also read: घर पर मिनटों में तैयार करें मेदु वड़ा: Medu Vada Recipe

Methi Vada Recipe
Methi Vada

सामग्री

  • 3 कप बारीक कटी हुई मेथी
  • 6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 1 कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 कप पोहा
  • 3 कप बेसन
  • 2 चम्मच तिल
  • 2 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • चुटकीभर सोडा
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • मेथी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को बारीक काटकर पानी से साफ कर लें।
  • अब एक ब्लेंडर में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, सौंफ और हरी धनिया पत्ती डालकर पीस लें।
  • इसके बाद एक बाउल में बारीक कटी मेथी, अदरक- लहसुन का मसाला और भीगे हुए पोहे डालकर मिला लें।
  • फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, तिल और बेसन डालकर अच्छे से मिलाकर फेंट लें।
  • अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
  • तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें तैयार किए हुए डो से गोल- गोल वड़े बनाकर तेल में डालते जाएं।
  • अब वड़े को सनुहरा होने तक फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
  • तैयार है मेथी के कुरकुरे वड़े। आप इसे शाम को चाय और कॉफी के साथ सर्व करें।
vada tips
Follow these tips to make vada
  • वड़े को कुरकुरा बनाने के लिए डो में चावल या कॉर्न फ्लोर को मिला सकते है।
  • वड़े को स्वादिष्ट बनाने के लिए उबले हुए आलू को मैश करके मिश्रण में डाल लें।
  • वड़े को क्रिस्पी बनाने के लिए मेथी और प्याज को बारीक ही काटें।
  • बैटर बनाते समय पानी ज्यादा पड़ जाएं, तो इसमें ऊपर से बेसन मिला लें।