घर पर मिनटों में तैयार करें मेदु वड़ा: Medu Vada Recipe

अगर आपको भी मेदु वड़ा खाने के लिए रेस्टोरेंट के चक्कर लगाने पड़ते है, तो अब ऐसा नहीं होगा। आज हम आपको कुछ स्टेप्स में मेदु वड़ा बनाने की रेसिपी बताने वाले है।

Medu Vada Recipe: साउथ इंडियन फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर लोग साउथ इंडियन फूड खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते है। मेदु वड़ा दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन भी है। अधिकतर लोगों को इंडली-सांभर, डोसा और मेदु वड़ा खाना बहुत पसंद होता है। इंडली सांभर और डोसा तो आसानी से घर पर बन जाता है। लेकिन मेदु वड़ा बनाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से लोग इस डिश को बनाने से कतराते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए बाजार जैसी क्रिस्पी मेदु वड़ा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए है, जिसकी मदद से घर पर आसानी से मेदु वड़ा बना सकती है।

Also read: कटक की फेमस रेसिपी दही वड़ा आलू दम को आप भी करें ट्राई

Medu Vada Recipe
Medu Vada

सामग्री

  • 2 कप धुली हुई उड़द दाल
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले रातभर धुली हुई उड़द दाल को भीगोकर पानी में रख दें।
  • अगली सुबह दाल को साफ पानी से 3- 4 बार धो लें।
  • फिर एक मिक्सर में भीगी हुई उड़द दाल, नमक, हींग और काली मिर्च पाउडर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। फिर हाथ से इस पेस्ट को अच्छे से फेंट लें।
  • जब तक दाल हल्की ना लगने लगें, तब तक इसे फेंटते रहें। अगर दाल को पीसने के बाद फेंटेगे नहीं, तो वड़े सख्त हो जाएंगे।
  • दाल जब अच्छे से फेंट लें, तो इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें तेल डाल दें।
  • तेल जब गर्म हो जाएं, तो एक गिलास पर मलमल का कपड़ा गिला करके रख लें। फिर उस पर दाल का पेस्ट रखकर बीच में होल कर लें।
  • फिर इसे तेल में फ्राई होने के लिए डाल दें। ऐसे ही दाल से सारे वड़े को एक- एक करके फ्राई कर लें।
  • जब वड़े दोनों तरफ से सुनहरे हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकालकर सांभर और चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें। मेदु वड़ा को ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते है, तो दाल के पेस्ट में आधा कप चावल का आटा डालकर मिला लें। इससे वड़े बहुत क्रिस्पी बनते है।