सर्दियों में ज़रूर लें इन गुजराती स्नैक्स का आनंद
अगर आप कुछ डिफरेंट, न्यू, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे गुजराती स्नैक्स बता रहे हैं जिन्हें आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कभी भी बना सकते हैं।
Gujrati Snacks: सर्दियों में कुछ ऐसा चटपटा खाने का मन करता है जिससे अंदर तक गर्माहट महसूस हो। ख़ासतौर पर स्नैक्स में हम हर दिन कुछ नया ट्राय करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार समझ ही नहीं आता कि अब ऐसा क्या बनाया जाये जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी। तो, अगर आप भी इसी तरह के कुछ डिफरेंट, न्यू, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे गुजराती स्नैक्स बता रहे हैं जिन्हें आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कभी भी बना सकते हैं।
मैथी थेपला

सर्दियों में आलू, गोभी, मैथी और पालक के पराठे तो लोग खूब खाते हैं, लेकिन इस बार आप अगर कुछ अलग ट्राय करने के मूड में हैं तो गुजराती मेथी थेपला ट्राई करके देखें। गेंहू के आटे, बेसन, दही और अदरक लहसुन के इस्तेमाल से बने प्रोटीन-रिच मेथी थेपलों को ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं, साथ ही बच्चों को भी टिफिन में दे सकते हैं।
उँधियू
सर्दियों में दक्षिण गुजरात में बनने वाली यह ख़ास डिश है। यह विभिन्न सब्जियों और मसालों के साथ बना होने के कारण यह एक बहुत ही न्यूट्रिशस डिश माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन, फोलेट और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। आलू, बैंगन, पके केले, बीन्स, मटर, जिमीकंद जैसी सब्जियों की मदद से इसे बनाया जाता है।
खाण्डवी

जल्दी में अगर कोई स्नैक बनाना है तो आप खाण्डवी ट्राय करके देखें। बेसन, सरसों के बीज, ग्रेटेड नारियल जैसी चीज़ों से बने इस स्नैक्स का आप चाय या छाछ के आनंद ले सकते हैं। इसको बनाना भी आसान है और इसमें समय भी बहुत कम लगता है।
गोटा
सर्दियों के मौसम में भजिये तो हर किसी को खूब पसंद आते हैं। लेकिन इस बार आप गुजराती गोटा बनाकर देखिए। मेथी के बने ये भजिये जिन्हें गुजरात में गोटा कहा जाता है इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि एक बार खाएँगे तो आप दूसरे सभी भजिये भूल जाएँगे।
Also read: जोड़ों के दर्द के लिए सर्दियों में खायें मेथी और तिल के लड्डू: Maithi-Til Laddu
मूंग दाल हांडवो
अगर आप ब्रेकफास्ट में पोहा, उपमा, सैंडविच, पराठे खाकर बोर हो गये हैं और कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो आप मूंग दाल हांडवो बनाकर देखें। दाल से बनी यह डिश काफ़ी पोष्टिक होती है और चटनी के साथ बहुत टेस्टी लगती है।
सूरती लोचो
गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड सूरती लोचो एक बार ज़रूर बनाकर देखिए। कम तेल और भाप में पका सूरती लोचो बहुत ही हेल्दी डिश है। इसको चटपटी चटनी, मिर्च और सेव के साथ इसे सर्व किया जाता है।
ढोकला

ढोकला तो शायद हर कोई अपने घर में बनाता ही होगा। नरम और स्पंजी ढोकले कभी भी स्नैक्स में खाए जा सकते हैं। टेस्टी और हेल्दी होने के कारण बच्चे भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। बेसन या सूजी से इन्हें बना सकते हैं। वजन कंट्रोल कर रहे लोगों के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद है।
फाफड़ा

कुरकुरा फाफड़ा बेहद लजीज और स्वादिष्ट होता है। बेसन से बने इस स्नैक को जलेबी के साथ भी सर्व किया जाता है।
लिलवा कचौड़ी
लिलवा कचौड़ी खासतौर पर हरी तुअर और मटर के दानों से बनायी जाती है। इसको बनाना बेहद आसान। स्वाद में ये इतने अच्छे लगते हैं कि लगता है खाते ही रह जाओ।
दाल वड़ा

मसूर दाल से बना यह वड़ा गुजरात का काफ़ी फेमस फ़ूड है। इसको आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ यह काफ़ी स्वादिष्ट लगता है।
तो, आप भी इस बार सर्दियों में ये हेल्दी गुजराती स्नैक्स ज़रूर बनाकर देखें।
