Basant Panchami Festival: शादी के बाद एक अलग जिंदगी की शुरुआत होती है। शादी से पहले आप सिर्फ एक बेटी और बहन होती हैं। लेकिन शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं, क्योंकि तब आप सिर्फ बेटी और बहन बहन बल्कि पत्नी, बहु और भाभी भी बन जाती हैं। शादी के बाद आने वाला हर त्योहार आपके लिए एक नए अनुभव के साथ आता है। अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है और आप पहली बार बसंत पंचमी का त्योहार मानने वाली हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़िएगा। इस लेख में आप जानेंगे कि नई बहू होने के नाते आप अपनी पहली बसंत पंचमी कैसे मनाएं।
Also read : बसंत पंचमी की थीम है येलो, ट्राई कर सकती हैं ये आउटफिट्स: Festive Yellow Outfit Ideas
शादी के बाद धूमधाम से ऐसे मनाएं बसंत पंचमी का त्योहार : Basant Panchami Festival
आउटफिट का रखें ख्याल
अगर आप शादी के बाद पहली बार बसंत पंचमी का अनुभव करने वाली हैं तो ये आपके लिए बेहद खास होने वाला है। वैसे तो शादी के बार हर त्योहार अपने आप में विशेष महत्व रखता है, लेकिन इस त्योहार के आपके जीवन में अलग मायने होते हैं। दरअसल शादी के बाद अगर आपकी पहली बसंत पंचमी है तो आपको अपने आउटफिट का खा ख्याल रखें होगा। इसके लिए आप पीले रंग की कोई साड़ी या सूट कैरी कर सकती है। ट्रेडिशनल अटायर में आपका ये बहुरानी वाला अवतार न सिर्फ बेहद खूबसूरत लगेगा, बल्कि आप अपने ससुराल में सभी का दिल जीत लेंगी।
ऐसे करें पूजा की तैयारी
वसंत पंचमी एक खास त्योहार है जिसमे माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस पूजा की तैयारी भी आप पहले से ही कर लें। एक सुंदर से आसन पर माता सरस्वती की मूर्ति को विराजमान कराएं और सफेद या पीले वस्त्रों से माता का श्रृंगार करें। बैकड्रॉप को भी आप पीले और सफेद फूलों से सजा सकती हैं पूजा में आपको गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, फूल, फल और बसंत पंचमी स्पेशल “मीठे चावल” की जरूरत पड़ेगी। मीठे चावल कैसे बनाने हैं ये आप आगे जानेंगे।
मीठे चावल ऐसे बनाएं
बसंत पंचमी पर आपका मेन गोल वैसे तो माता सरस्वती को प्रसन्न करना है, लेकिन इस स्पेशल भोग प्रसाद रेसिपी से आप माता सरस्वती के साथ साथ अपने ससुरालियों के दिल में भी एक खास जगह बना सकती हैं। सबसे पहले साफ किए बासमती चावल को तीस मिनट तक भिगोने के बाद छानकर अलग कर लें। इसके बाद प्रेशर कुकर में घी गरम होने के बाद दालचीनी, लौंग, इलाइची, काजू, बादाम और गोला डालें और एक मिनट तक अच्छे से भून लें। अब आप केसर और नारंगी फूड कलर के साथ भिगोए हुए चावल कुकर में डालें। अच्छे से मिलाने के बाद तीन सीता आने का इंतजार करें। तीन सीटी के बाद यह सर्व करने के लिए तैयार है।
अब कर लें पतंगबाजी की तैयारी
पहली बसंत पंचमी पर पतंगबाजी का भी अलग ही मजा है। पहले से ही बाजार से बढ़िया पतंग, सद्दी और मांजा घर ले आएं। बढ़िया स्नैक्स तैयार करके परिवार के साथ पतंग उड़ाएं और बढ़िया तरीके से बसंत पंचमी का त्योहार मनाए। पतंगबाजी के साथ ही आपके पहले बसंत का त्योहार खास हो जाएगा, तो ये आपके प्लान का एक बेहद जरूरी पार्ट है। इस खास मौके की तस्वीरों को अपनी जिंदगी के आने वाले सालों के लिए भी कैद कर लें।
