1- स्मोकी आइज़
स्मोकी आइज़ तो एवरग्रीन है। आप इस मेकअप लुक को कभी भी और कहीं भी किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह कमाल का दिखता है और इसे क्रिएट करने में भी ज्यादा दिक्कत भी नहीं है। यह मैजिकल लुक देता है।

2-बेरी लिप्स
बेरी कलर की लिपस्टिक बहुत ग्लैम लुक देती है। इसे आप किसी भी कलर और टाइप की ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। यह बहुत ही कमाल का दिखता है। साथ में न्यूट्रल शेड में मेकअप परफेक्ट लुक देगा।

3-80वें दशक का लुक
इस लुक को क्रिएट करने के लिए आपको किसी भी ब्राइट कलर के आई शैडो का इस्तेमाल करना होगा। मोटी आई लाइनर और काजल, साथ में शिमर आपके इस लुक को कंप्लीट करेंगे।

4- अंडर आई स्पार्कल
यह अंडर आई स्पार्कल लुक जादुई अहसास दे रहा है। नाइट पार्टी लुक के हिसाब से यह परफेक्ट है। आप इसे किसी भी ड्रेस के साथ क्रिएट कर सकती हैं लेकिन कॉकटेल ड्रेसेज के साथ यह थोड़ा ज्यादा सूट करेगा।

5- ग्राफिक लाइनर
यह आई लाइनर लुक के लिए आई शैडो स्किन के कलर जैसा ही होना चाहिए। आप पलकों के ऊपर आई लाइनर की एक लाईन लगाएं और फिर पलकों के बिल्कुल ऊपरी हिस्से पर। बीच में आप लाइट कलर की आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

6- रेड लिप्स
रेड लिप्स हमेशा ब्यूटी ट्रेंड में रहते हैं। इसके लिए आपको एक रेड लिपस्टिक और इसी से मैच करती लिप लाइनर की जरूरत पड़ेगी। पहले लाइनर से लिप्स को भरें और फिर बीच में लिपस्टिक लगाएं। इस कलर की लिपस्टिक को आप ट्रेडिशनल और इंडियन दोनों लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें –बिना मेकअप के ऐसे दिखती हैं ये एक्ट्रेस
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
