नेशनल अवार्ड से नवाजे जा चुके बाॅलीवुड अभिनेता राजकुमार राव आज भी अपने पुराने दिनों को नहीं भूले है। राजकुमार अक्सर अपने इंटरव्यू में पुराने दिनों की बाते करते रहते हैं। इसी तरह एक बार फिर एक इंटरव्यू में राजकुमार ने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया है।

इस इंटरव्यू में राजकुमार ने बताया कि जब वो गुड़गांव में रहते थे तब वे अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। राजकुमार बताते है कि वे जाॅइंट फैमिली में रहते थे। जहां एक ही घर में करीब 16 लोग रहते थे। वहीं हाल ही में राजकुमार राव ने अपना पहला 2 फ्लोर वाला आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

उनका मानना है कि घर ऐसा होना चाहिए जहां खुद को सुकून और शांति मिले। उन्हें ज्यादा चमकदार चीजें नहीं पसंद है। 2 साल में बने इस घर के हर कोने को सजाने में राजकुमार ने पूरी मेहनत की।

राजकुमार ने इंटरव्यू में बताया है कि वे एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए जब वे मुंबई आए तो यहां उन्हें एक रूम में अपने दो दोस्तों के साथ शेयर कर रहना पड़ा था।

संघर्ष में बीते शुरुआती दिनों को लेकर राजकुमार बताते है कि अभिनय के जुनून के कारण वे मुंबई आ गए थे। जहां शुरुआत में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। राजकुमार उस वक्त छोटे-मोटे ऐड किया करते थे जिससे उन्हें 10 हजार रुपये मिल जाया करते थे। हालांकि इसमें उनका गुजारा करना भी काफी मुश्किल हो जाता था।

घर का किराया देने में ही उनके 7 हजार खर्च हो जाते थे। जबकि बाकि के खर्चों के लिए 15 से 20 हजार रुपयों की जरूरत होती थी। राजकुमार बताते है कि उस समय उनके पास केवल 18 रुपये बचते थे। ऐसे में कई बार उन्हें भूखे भी रहना पड़ता था।
राजकुमार को ऑडिशन देने के लिए दर-दर भटकने के लिए भी कई बार दोस्तों से उधार मांगकर खाना पड़ता था। उस समय जब खाने के लिए भी राजकुमार के पास पैसे नहीं बचते थे ऐसे में मेकअप के लिए वे केवल गुलाब जल से चेहरा धोकर ही वो खुश हो जाया करते थे।
राजकुमार ने बाॅलीवुड में बिना किसी गाॅडफादर के अपने बलबूते पर ही पहचान हासिल की है। राजकुमार ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली फिल्म के लिए भी राजकुमार को करीब 4 से 5 बार टेस्ट किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में राजकुमार फिल्म स्त्री के सिक्वेंस रुही में नजर आए थें।
ये है करीना कपूर का फैशन सीक्रेट, रिपीट करती है अपने ऑउटफिट
