बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल URI के बाद से ही काफी सुर्खियों में बने रहते है। विक्की कौशल बॉलीवुड में एक चमकता हुआ हीरा है उन्होंने अपनी कमाल एक्टिंग से सबके दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं संजू और उरी के बाद विक्की कौशल की लोकप्रियता और बढ़ गई है। कभी अपनी जबरदस्त एक्टिंग को लेकर तो कभी अपनी मस्कुलर बॉडी को लेकर वे हमेशा वायरल होते रहते है। इस बार फिर विक्की अपनी मस्कुलर परफेक्ट बॉडी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। सोशल मीडिया पर उनकी यह फोटो बहुत वायरल हो रही है। फैंस भी उनकी बॉडी को देखकर काफी तारीफ़ कर रहे है।

विक्की इंस्टाग्राम पर रहते है काफी एक्टिव

सोशल मीडिया आज कल काफी कॉमन हो गया है। आम इंसान हो या कोई बड़ा सेलिब्रिटी हर कोई आज सोशल मीडिया का आदि हो गया है। विक्की भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी जिंदगी के ख़ास पल अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। जो लोग विक्की को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है वे यह बखूबी जानते होंगे कि, विक्की के लिए व्यायाम रोजमर्रा के कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और वे कभी भी  फिटनेस से कोम्प्रोमाईज़ नहीं करते है।

उरी के लिए की कड़ी मेहनत

2019 में आई विक्की कौशल की उरी ने पब्लिक की खूब तारीफें बटोरी थी। साथ ही इस मूवी में लोगों ने विक्की कौशल के किरदार और उनकी एक्टिंग की भी काफी सराहना की थी। आपको बता दें कि, फिल्म उरी के लिए विक्की कौशल ने अपना 13 किलो वजन बढ़ाया था। उनकी 77 किलो से लेकर 91 किलो तक की जर्नी काफी मुश्किल रही। अपने किरदार में फिट बैठने के लिए विक्की ने कड़ी मेहनत की थी। साथ ही उन्होंने अपनी मांसपेशियों को दृढ़ और मजबूत बनाने के लिये अपने फिटनेस शेड्यूल कई कड़े अभ्यास शामिल किए थे। अगर आप भी विक्की जैसी बॉडी चाहते है तो आप इन अभ्यासों को ट्री कर सकते है।

पुल-अप्स

विकी कौशल को कई बार पुल-अप करते हुआ देखा गया है। आपको बता दें कि, यह एक स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग का रुप है। पुल-अप्स में कलाई, कोहनी, कंधे और बाईसेप्स शामिल होते हैं। यौगिक अभ्यास जैसे पुल-अप, कार्यात्मक स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र-मांसपेशियों के बीच संबंध को मजबूती देता है। इससे भविष्य में होने वाली पीठ दर्द की संभावना काफी कम हो जाती है।

कॉर्डियो

सोशल मीडिया में विकी अक्सर ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट शेयर करते रहते है। पोस्ट में अक्सर वे दौ़ड़ने के लिये वार्मिंग या स्ट्रेचिंग करते दिखते हैं। आपको बता दें कि, दौड़ना स्वस्थ शरीर और दिल के लिए सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। यह व्यायाम का सबसे सरल रूप है जो हर कोई कर सकता है। अध्ययन से पता चला है कि स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियां कम हो रही हैं। उम्र के साथ, हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं और इसलिये हड्डियों को मजबूत बनाने के लिये दौड़ना जरूरी है।

बेटल रोप

बेटल रोप यानि युद्ध रस्सी का अभ्यास विकी कौशल की कसरत का सबसे मैन अभ्यास है। आपको बता दें कि, बेटल रोप फिटनेस सेंटर में सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें आपको रोप को ताकत और मजबूती से पकड़ना पड़ता है और लहरों की तरह तेज लहराना पड़ता है। यह अभ्यास कंधे, मांसपेशियों, कूल्हों, पकड़, पैर और एड़ियों की गतिशीलता में सुधार करता है।

यह भी पढ़े। 

क्या आपने कभी एल्कोहल की अलग अलग वैरायटी के साथ खाना पकाया और खाया है?

सेलिब्रिटी फिटनेस संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com