रोबोट बनी कृति सेनन से बोले शाहिद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली फिल्‍म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें फिल्‍म की अनोखी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिल रही है। इंसान की जिंदगी में मशीनों पर बढ़ती निर्भरता से तो हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन इस फिल्‍म में कहानी इससे एक कदम आगे की दिखाई जाने वाली है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमेस्‍ट्री दर्शकों को भा रही है। कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनका प्‍यार काफी अलग होने वाला है। आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्‍या अलग करने वाले हैं शाहिद कपूर।

YouTube video

साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत ने साल 2010 में ‘रोबोट’ फिल्‍म में रोबोट का किरदार निभा लोगों को चौंका दिया था। हालांकि इस फिल्‍म में वे पूरी तरह ह्यूमन रोबोट के गेटअप में थे। उस फिल्‍म में भी रोबोट में पनपती प्‍यार की भावनाओं को दिखाया गया था। अब एक बार फिर कुछ ऐसी ही कहानी लेकर शाहिद और कृति ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्‍म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर अमेरिका में कृति सेनन से मिलते हैं। ट्रेलर में वे कहते नजर आ रहे हैं कि सारी लैंग्‍वेजेज बोल लेती हो, हर तरह का खाना बना लेती हो और पहली बार सिगरेट पीती हो और खांसती भी नहीं हो तुम लड़की हो या अलादीन का चिराग। कृति कहती हैं मैं अलादीन का चिराग हूं, सबकी विशेज पूरी करती हूं और मुझे घिसना भी नहीं पड़ता। शाहिद को शिफ्रा (कृति) प्‍यार हो जाता है। उन्‍हें दिल्‍ली लेकर आते हैं अपने परिवार से मिलाते हैं। इसके बाद उन्‍हें अचानक से पता चलता है कि शिफ्रा एक रोबोट है। इस बात को जानने के बाद भी शाहिद अपने प्‍यार को भुला नहीं पा रहे हैं। ट्रेलर में शिफ्रा बड़ी मासूमियत से पूछती हैं कि रोबोट होना बुरी बात है क्‍या। इस रोमांटिक कॉमेडी की अलग स्‍टोरीलाइन दर्शकों को लुभा रही है।  

Read Also: कर्मों की कहानी लेकर आई रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’: Karmma Calling Series

वैलेंटाइन वीक प्‍यार को सेलिब्रेट करने और अपनी भावनाओं को एक्‍सप्रेस करने के लिए दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। इंसान और रोबोट की प्‍यार कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने भी इसे चुना है। ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्‍म में शाहिद और कृति के अलावा डिम्‍पल कपाड़िया, धर्मेंद्र और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...