कर्मों की कहानी लेकर आई रवीना टंडन की वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’: Karmma Calling Series
Karmma Calling Series

Karmma Calling Series: बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में अपनी धाक बनाती नजर आ रही हैं। फिल्‍में हों या वेब सीरीज अपनी एक्टिंग की दूसरी पारी में वे एक से बढ़कर एक प्रोजेक्‍ट्स में नजर आ रही हैं। जल्‍द ही ओटीटी पर वे एक बार फिर ‘कर्मा कॉलिंग’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। पहले भी वे ‘अरण्‍यक’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। इस बार वे कर्मा कॉलिंग में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इसका टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि रवीना इसमें ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। ये सीरीज जल्‍द ही ओटीटी प्‍लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

Also read : रवीना टंडन की बेटी राशा बॉलीवुड में देने वाली हैं दस्तक, अजय देवगन के भांजे के साथ करेंगी डेब्यू: Rasha Thadani Debut

YouTube video

इस सीरीज में रवीना बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस का ही किरदार निभा रही हैं। वे 90 के दशक की बॉलीवुड पर राज करने वाली अदाकारा इंद्राणी कोठारी के किरदार में बेहद प्रभावी नजर आ रही हैं। इंद्राणी बॉलीवुड पर राज करने के बाद अलीबाग में अमीरों की अलग सोसायटी की महारानी की तरह रहती है। इंद्राणी ने अपने जीवन में इस मुकाम को बनाने के लिए और उसे बनाए रखने के लिए अपने पावर का इस्‍तेमाल किया है। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में एक लड़की कर्मा तलवार की एंट्री होती है। जो इंद्राणी के बेटे की गर्लफ्रैंड है। कर्मा किसी मकसद से इंद्राणी के जीवन में आई है। कर्मा की कड़ी इंद्राणी के पास्‍ट से जुड़ी है। कर्मा ट्रेलर में कहती नजर आ रही है आंख के बदले आंख, खून के बदले खून और धोखे के बदले धोखा। इंद्राणी और कर्मा के बीच की इस लड़ाई के बीच इंद्राणी के परिवार को भी मुश्‍किलों का सामना करना पड़ता है। अब तक अपने पावर और पहुंच के चलते हर मुश्किल से निकलने वाली इंद्राणी को क्‍या कर्मा झुका पाएगी। कर्मो की सजा के चलते कर्मा को गले लगाने वाली इंद्राणी के गायब हुए बेटे का क्‍या पता चल पाएगा। कर्मा की जिंदगी और इंद्राणी के बीच का कनेक्‍शन समझने के लिए रहस्‍यों से भरी ‘कर्मा कॉलिंग’ देखें।

सस्‍पेंस से भरपूर ‘कर्मा कॉलिंग’ का निर्देशन किया है रूचि नरायण ने और आरटीए फिल्‍मस के बैनर तले सीरीज का निर्माण हुआ है। फिल्‍म में रवीना टंडन के साथ नम्रता सेठ मुख्‍य भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज 26 जनवरी को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्‍ट्रीम होगी।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...