न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें यूं तो सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस की न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका ने निक के साथ खूब मस्ती के साथ 2019 को अलविदा और 2020 को हेलो किया है। 
लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है तो वो है प्रियंका का लुक। जी हां, प्रिंयका ने इस दौरान जो पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। उसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। जिसमें वह बेहद सेक्सी और गॉर्जियस लग रही हैं। 
फैंस को प्रियंका के न्यू ईयर सेलिब्रेशन तस्वीरें खूब पसंद भी आ रही हैं साथ ही उनके फैंस उन्हें खूब न्यू ईयर विश दे रहे हैं। 
प्रियंका के इस बोल्ड लुक को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
पिंक कलर की इस ड्रेस में प्रिंयका ने अपने आप को कैजुअल लुक भी दिआ हुआ है। 
वहीं निक ने अपना ऑल ब्लैक लुक रखा। जिसमें वह खूब जंच रहे थे। 
बता दें यह सारी तस्वीरें एक कॉन्सर्ट की है जहां जोनस ब्रदर्स ने परफॉर्म कर रहे थे।