1-स्टैमिना बढ़ाए…मांसपेशियों रखे मज़बूत

सीढ़ियां चढ़ने से जोड़ों और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह दर्द से भी राहत देती है। साथ ही येे आपके तनाव को भी कम करता है। सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन तेज़ होता है साथ ही स्टेमिना अच्छी रहती है। 

 
2-वजन घटाए
अगर आप  हर रोज  2 मिनट से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हैं तो 25 से 40 साल के दौरान सामान्य वजन बढ़ोतरी को रोक सकते हैं। अभिप्राय ये कि यदि आप 25 से 40 वर्ष के हैं तो आपका वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन यदि आप 2 मिनट प्रतिदिन ज्यादा सीढ़ियां चढ़ेंगे तो वजन नहीं बढ़ेगा। 

3- जॉगिंग से बेहतर
एक अध्ययन की माने तो आप जॉगिंग की तुलना में सीढ़ी चढ़ने से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।  सीढ़ी चढ़ने के लिए आपको ज्यादा ताकत लगाने की ज़रुरत होती है। ऐसे में आपको इसका रिजल्ट भी दिखता है। सीढ़ियां चढ़ना जॉगिंग से अच्छा माना जाता है।  

 
4- हार्ट अटैक से बचाए
 
आपको जानकर हैरानी होगी कि सीढ़ियां चढ़ने के अनगिनत फायदों में एक सबसे बड़ा फायदा है कि यह हार्ट अटैक से बचाता है।  रोजाना सीढ़ियों के इस्तेमाल से हार्टअटैक का खतरा बिल्कुल कम हो जाता है। इसके अलावा असमय मृत्यु की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाती है।  
 
5- वक्त बचाए
खुद को फिट रखने के लिए जिम,योगा वगैरह से बेहतर है सीढ़ियां चढ़ना-उतरना। ये बेहद सुविधाजनक होने के साथ साथ वक्त भी बचाता है। और ये एक ऐसी एक्सरसाइज है कि आप इसे कहीं और कभी भी कर सकते हैं।