सर्व-1-2,तैयारी में समय- 15 मिनट,बनने में समय-20 मिनट
सामग्री:
- 1 कप बची दाल
- 2 बड़ा चम्मच सूजी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा टमाटर
- ताजा कटा धनिया
- 5-6 हरी मिर्चें
- नमक
- गरम मसाला
- चाट मसाला स्वादानुसार।
विधि:
1. सबसे पहले सारी सामग्री एक बर्तन में मिलाएं व 5 मिनट के लिए रखें।
2. नॉनस्टिक तवे पर तेल डालें। घोल को दोसे की तरह फैलाएं व आंच धीमी करें।
3. एक तरफ से पक जाए तो साइड पलटकर पकाएं। अब चटनी के साथ परोसें।
ये भी पढ़ें
