मूंग दाल की बची हुई खिचड़ी से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स: Leftover Moong Dal Khichdi
Leftover Moong Dal Khichdi

मूंग दाल की बची हुई खिचड़ी से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स: Leftover Moong Dal Khichdi Recipes

अगर आपके घर में खिचड़ी बच जाती है, तो अब आपकी खिचड़ी वेस्ट नही होंगी। आप खिचड़ी से ये डिशेज़ बना सकते है।

Leftover Moong Dal Khichdi: खिचड़ी का नाम सुनते ही घर में सभी मुंह सड़ाने लगते है। चाहे कितनी भी बोरिंग क्यों ना हों खिचड़ी लेकिन गर्मियो में बड़े चाव से खाई जाती है। चूंकि ये ना सिर्फ हल्का होता है, बल्कि पेट के लिए भी बहुत हेल्दी माना जाता है। खिचड़ी के मुकाबले मूंग दाल की खिचड़ी कई लोगों को खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत के कई ऐसे राज्य है, जहां खिचड़ी को बड़े ही चाव से खाया जाता है। असम, आंन्ध्रपदेश जैसे राज्यों में किचड़ी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। यहां पर कई वैरायटी की खिचड़ी तैयार की जाती है। अब कभी-कभार कोई भी डिश अच्छी लगती है, तो लोग ज्यादा ही बना लेते है। खिचड़ी ठंडी खाने में कोई पसंद नही करता है। ऐसे में आपको खिचड़ी को वेस्ट करने की जरूरत नही है। आज हम आपके लिए बची हुई खिचड़ी से बनने वाली स्नैक्स के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: गर्मियों में बनाएं खट्टा-मीठा आम पापड़: Aam Papad Recipe

Leftover Moong Dal Khichdi
Moong Dal Khichdi Paratha

सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी
  • आधा कप घी
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

विधि

  • मूंग दाल की खिचड़ी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में आटा लें।
  • फिर इसमें भुना जीरा पाउडर, कसूरी मेथी, नमक, बची हुई मूंग दाल और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर आटा गूंथ लें।
  • अब गूंथे हुए आटे में 1 चम्मच घी लगाकर 15- 20 मिनट के लिए तक सेट होने के लिए रख दें।
  • आटा सेट हो जाएं, तो लोईयां बना लें। फिर बेलन की मदद से पराठे को गोल- गोल बेल लें।
  • अब गैस पर एक तवा गर्म कर लें। फिर इसमें थोड़ी- सी घी लगा दें। अब बेला हुआ पराठा इस पर रखें।
  • पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। तैयार है मूंग दाल की खिचड़ी के पराठे।
  • मक्खन, अचार और गरमागरम चाय के साथ पराठे का आनंद लें।
Fried Balls from Moong
Fried Balls from Moong Dal Khichdi

सामग्री

  • बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी
  • 2 कप पनीर
  • 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • आधा चम्मच ओरिगैनो
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप तेल
  • 1 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 कप बारीक कटी हुई गाजर
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज

विधि

  • मूंग दाल की खिचड़ी से बनाएं फ्राइड बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस की मदद से पनीर ग्रेट करें।
  • फिर इसमें मूंग दाल की बची हुई खिचड़ी डालकर हाथों में मैश कर लें।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, गाजर, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स, नींबू का रस, नमक डालकर मिला लें।
  • इसके बाद इसे अच्छे से मिला लें, जिससे सारे फ्लेवर्स अच्छे से मिला जाएं।
  • ध्यान रहें तलने से पहले बैटर की कंसिस्टेंसी जरूर चेक कर लें।
  • अगर बैटर ज्याद गाढ़ा है,तो बॉल्स सही से फ्राई नही होंगे और अगर पतला है, तो तेल में बॉल्स खुल जाएंगे।
  • अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। फिर हाथों की मदद से बैटर लेकर तेल में डालते जाएं।
  • ध्यान रहें गैस का फ्लेम मीडियम ही रखें। फ्लेम हाई होने पर बॉल्स अंदर से पकेंगे नही और जल जाएंगें।
  • बॉल्स जब गोल्डन फ्राई हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें। तैयार है मूंग दाल खिचड़ी के बॉल्स।
  • बॉल्स को हरी चटनी और गरमागरम चाय के साथ मेहमानो को सर्व करें।